बेहद ख़ास – रोमांचक स्टोरी

सिक्स सिग्मा माउंटेन वॉरीअर !
पहाड़ के देवदूतों का फौलादी हौसला : गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री में बर्फ़ से स्नान, युवा जीत का जज्बा तोड़ रहा है – बर्फीले बवंडरो का चक्रव्यूह..आगामी चार धाम में भी देंगे हाई अल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस

EROS TIMES: गुलमर्ग की बर्फ़ीली वादियों में विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पर अडिग है सिक्स सिग्मा ! अपने हौसलों को पूरा करने का जज्बा – कड़ाके ठंड में जब लोग नहाने से तौबा करते हैं तो जरा सोचिए पड़ाहों पर खून जमा देने वाली ठंड में माइनस 10 डिग्री तापमान, 14000 फ़ीट में सिक्स सिग्मा टीम की हाड़ गलाने वाली सर्दी में माइनस 10 डिग्री में कर रहे हैं बर्फ़ से स्नान !! जी हाँ, सारा पानी जम चुका है ! कश्मीर की बर्फ़ीली वादियों में सफ़ेद चादर से सजी हुई धरा पर, ठंडी हवाओं का झोंका है, कड़ाके की ठंड है, बर्फ से लदे पेड़ हैं, और सफेद चादर से ढकी वादियों में कठिन स्नो बाथ ! डा० प्रदीप भारद्वाज, सीईओ – सिक्स सिग्मा ने कहा की, याद रहे तप, ज्ञान, कर्म और संकल्प के बल पर मनुष्य असीम क्षमताएँ प्राप्त कर सकता है !

मुश्किल हालातों में भी जीत का जज्बा कैसे कायम रखा जाता है, ये सिक्स सिग्मा के वीरों से सीखा जा सकता है। इसका बेहतरीन उदाहरण सिक्स सिग्मा के सी॰ई॰ओ॰ डा० प्रदीप भारद्वाज साबित हुए हैं।

इस वीडियो में गुलमर्ग में हिमालय की 14000 फीट ऊंची चोटी पर -10 डिग्री तापमान में बर्फ़ से नहा कर अपनी फिटनेस का नजारा दिखाया है। यह वीडियो इस बात का अहसास कराता है कि सिक्स सिग्मा के वीर हर हालात में अपने आप को चुस्त-दुरुस्त और फिट रखते हैं। सीईओ डा० भारद्वाज के साहस को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके हौसले को सलाम किया है।

डा० भारद्वाज, मेडिकल चीफ़ ने कहा की, सिक्स सिग्मा के वीर-वीरांगनाओं ने देश के प्रति असाधारण साहस, बहादुरी, जुनून, समर्पित सेवा भाव और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की ! हिमालय की ऊंची चोटियों पर निस्वार्थ रूप से किसी भी वर्ग, पंथ,नेता, धर्म या जाति इत्यादि की परवाह किए बिना उच्च शिखरों पर जोखिमों भरी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं !

आखिर सिक्स सिग्मा कौन है..क्यूँ करते हैं सिक्स सिग्मा, सेना के साथ साझा अभ्यास…और कैसे बनता है देश का सबसे जांबाज सिक्स सिग्मा माउंटेन वॉरीअर.. आख़िर किस भट्टी से तपकर ये निकलते हैं !

सिक्स सिग्मा देश की प्रमुख हाई ऐल्टिटूड मेडिकल फोर्स है। सिक्स सिग्मा के जवान अपनी कड़ी ट्रेनिंग, मेडिकल रेस्क्यू और व्यावसायिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। साथ ही किसी भी हालात और चुनौती का मुकाबला करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। साल भर हिमालय की गोद में बर्फ से ढंके इलाक़ों पर रहकर देश की मेडिकल सेवा करना इनका मूल कर्तव्य है !

1. सिक्स सिग्मा देश ही नहीं, विदेशों में भी कई बड़े आपदा ऑपरेशनो को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुका है…ये सभी शौर्य – दृढ़ता – कर्मनिष्ठा से भरे पड़े हैं … आज मसूरी से देखिए पराक्रम और शौर्य की ये तस्वीरे..

2. हिमालय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं व माउंटेन मेडिसिन के लिए ‘फर्स्‍ट रेस्‍पोंडर’ के रूप में हम (सिक्स सिग्मा) राहत व बचाव अभियानों का संचालन करते हैं! आज हम कर रहे हैं..साझा सैन्य अभ्यास @ सिक्स सिग्मा + आईटीबीपी @ आईटीबीपी कॉम्बैट अकैडमी, मसूरी…

3. आज हमने 40 असिस्टेंट कामंडैंट तेज-तर्रार अफसर – आईटीबीपी व 24 मेडिकल / पेरामेडिकल एक्स्पर्ट्स को माउंटेन मेडिसिन व रेस्क्यू में प्रशिक्षण किया ! पहाड़ों पर खतरनाक प्रशिक्षण भी कुशलता के साथ किया ! इस दौरान थकावट, मानसिक और शारीरिक यातना आदि सभी दौर से गुजारा जाता है !

4. तड़के 3 बजे उठकर माइनस तापमान में यमुना पार करना, दौड़ व योगा से दिन की शुरुआत होती है ! सीधी चट्टान पर चढ़ना, उफनती नदी को पार करना, रैप्लिंग, बर्फ और उसको हटाने की तकनीक, हाई आॅल्टीट्यूड में जाने के लिए सुरक्षा तैयारियां, कैम्पिंग, ऊंचाई पर रस्सी के साथ कसरत, पर्वतारोहण, विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना और चट्टानों व दीवारों पर चढ़ना, बर्फीले स्थानों पर चढ़ना, निजी अभ्यास, बर्फीले तूफान, बर्फीली जगहों पर चढ़ना एवं उतरना, बर्फीली दीवारों पर रस्सी के सहारे चढ़ना-उतरना, नकली श्वांस देना और ऊंचाइयों पर चढ़ाई करने जैसी कठिन ट्रेनिंग दी जाती है…

5. और सफलता पाने वालों को भगवान शिव की यात्राओं में मेडिकल सर्विस के लिए भेज दिया जाता है ! वहाँ पर ईश्वर के बंदों की सेवा हसरत है ! हम उखड़ती साँसों को, अक्सर संभाल लेते है !अच्छे अच्छों को, मौत के मुँह से निकाल लेते है !! हम न हिन्दू देखत…

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां