अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बढ़ी मुश्किलें, बराक ओबामा ने क्या कहा?

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बाइडन की उम्मीदवारी पर अब उन्हीं के पार्टी के नेता सवाल उठाने लगे हैं, जिसके बाद उन पर उम्मीदवारी छोड़ने का दबाव बन गया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी अब उन लोगों की टोली में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में वापसी के अभियान के बारे में चिंता जताई है। ओबामा ने सहयोगियों से कहा कि हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की जीत की राह बहुत मुश्किल हो गई है। ओबामा ने कहा कि बाइडन को अब उम्मीदवारी की व्यवहार्यता पर गंभीरता से विचार करना होगा, नहीं तो चीजें और खराब हो जाएंगी। बता दें ओबामा ने कहा कि उन्हें पता चला है कि बाइडन पोल में अब पिछड़ते जा रहे हैं और ऐसा ही चलता रहा तो धीरे-धीरे ट्रंप का रास्ता आसान हो जाएगा। ओबामा का बयान डेमोक्रेटिक पार्टी के लगभग 20 नेताओं द्वारा बाइडन को अभियान छोड़ने के लिए कहने के बाद आया । ख़बरों के मुताबिक बताया कि इससे पहले पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने बाइडन से एक निजी बातचीत में कहा कि वह ट्रंप को हराने की उनकी संभावनाओं के बारे में निराशावादी हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में भी सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे कैलिफोर्निया के वरिष्ठ हाउस डेमोक्रेट एडम शिफ ने कहा कि बाइडन को अपना अभियान समाप्त कर देना चाहिए। शिफ ने लॉस एंजिल्स टाइम्स को दिए एक बयान में कहा कि उन्हें इस बात को लेकर ‘गंभीर चिंता’ है कि क्या बाइडन रिपब्लिकन चैलेंजर ट्रंप को हरा भी पाएंगे या नहीं।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 9 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस