संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक चंडीगढ़ के किसान भवन में संपन्न

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान चैप्टर की बैठक चंडीगढ़ के किसान भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता लखविंदर सिंह औलख एवम सेवा सिंह आर्य ने की।

बैठक में निम्नलिखित फैंसले लिए गए – 

20 अक्टूबर को मोहाली के गुरुद्वारा अम्ब साहिब में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के किसान बाढ़ व गुलाबी सुंडी से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठे होंगे।

स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले के अनुसार फसलों की MSP पर खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए, देश के किसानों को कर्जमुक्त किया जाए, भूमि अधिग्रहण के कानून के तहत किसानों की लूट को बंद किया जाए, IPEF जैसे मुक्त व्यापार समझौते न किये जायें, शारदा-यमुना लिंक प्रोजेक्ट को बना कर किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाए आदि मांगों पर SKM (गैर-राजनीतिक) 31 जनवरी 2024 तक देशभर में 20 बड़ी पंचायतें आयोजित कर के किसानों को एकजुट करेगा व लोकसभा चुनावों से पहले देशव्यापी किसान आंदोलन की तैयारी करी जाएगी। 

6 नवम्बर को SKM (गैर-राजनीतिक) की राष्ट्रीय बैठक का दिल्ली में आयोजन कर के दिल्ली में बड़ी किसान पंचायत आयोजित करने की तिथि तय करी जाएगी। 

आज बैठक में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर, भारतीय किसान यूनियन खोसा, शेरे ए पंजाब किसान यूनियन, भारतीय किसान नौजवान यूनियन, भारतीय किसान एकता, भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा, किसान संघर्ष कमेटी, पंजाब किसान मजदूर यूनियन, गन्ना संघर्ष कमेटी, किसान ते जवान भलाई यूनियन, भारतीय किसान यूनियन सिरसा, भारतीय किसान यूनियन कालांवाली, खेती बचाओ मोर्चा आदि संगठन मुख्य तौर पर मौजूद रहे। 

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 48 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान