रामलीला के मंच पर विश्वामित्र का किरदार केद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे निभायेंगे

Eros Times: नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रामलीला के मंच पर 17 अक्टूबर को प्रभुश्री राम के गुरु महर्षि विश्वामित्र का किरदार केद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे निभायेंगे। लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने यह जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री अश्वनि चौबे के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों लीला कमेटी के सभी सदस्यों ने अश्वनि चौबे से प्रभु श्री राम की लीला में अपनी इच्छानुसार कोई एक रोल करने का अनुरोध किया जिसे मंत्री जी स्वीकार किया और आज अपने निवास स्थान पर लीला कमेटी के पदाधिकारियो को आमंत्रित किया और लीला में महर्षि विश्वामित्र की भूमिका करने की स्वीकृति दी।

इस अवसर पर अश्वनि चौबे ने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि 71 साल की उम्र में मुझे प्रभु श्री राम के गुरु विश्वामित्र की भूमिका करने के लिए लीला कमेटी ने मुझे चुना है, उन्होंने कहा  मैं विश्वामित्र जी की कर्म स्थली और तपो भूमि का संसद में प्रतिनिधित्व करता हूं और अब मुझे देश की युवा पीढ़ी को लीला के मंच से शिक्षा और कर्म का संदेश देने के लिए लीला कमेटी ने चुना, श्री चौबे ने आगे कहा आज सनातन को गालियां दी जा रही है, असुरी शक्तियां तेजी से पनप रही है, ऐसे में इस शक्तियों का हमे एक जुटता से सामना करना है। 

अर्जुन कुमार ने मंत्री महोदय को बताया इस वर्ष 15 से 25 अक्टूबर तक विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा और 24 को देशभर में दशहरा पर्व मनाया जाएगा, इस अवसर पर लीला कमेटी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट सत्यभूषण जैन, बीपी  टंडन, ने मंत्री महोदय को शक्ति की प्रतीक गदा, तीर कमान, और शॉल भेंट करके उनका स्वागत किया।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग