मंत्री आतिशी व डिप्टी मेयर ने मेगा पीटीएम में पेरेंट्स के साथ की चर्चा

केजरीवाल सरकार और एमसीडी के स्कूलों में एक बार फिर उत्सव की तरह हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन, गजब का उत्साह दिखाते हुए शामिल हुए पेरेंट्स, बच्चों की पढ़ाई व उनकी प्रगति को लेकर टीचर्स से की बात

पैरेंट्स की सहूलियत के लिए पहली बार दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों में दो दिनों के लिए हो रहा मेगा पीटीएम का आयोजन,बड़ी संख्या में पहुंचे पेरेंट्स

शिक्षा मंत्री आतिशी व डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने मेगा पीटीएम में भाग लेकर की पेरेंट्स के साथ की चर्चा

सभी पैरेंट्स अपने बच्चों के साथ उनके स्कूल में आएँ, बच्चों की प्रगति पर टीचर्स से बात करें और भविष्य के लिए कैसे और बेहतर कर सकते हैं उस पर खुलकर चर्चा करें

अरविंद केजरीवाल जी का दिल्ली के लोगों से वादा-“आपके बच्चों को अपने बच्चों से अच्छी शिक्षा देकर संवारेंगे उनका भविष्य”

Eros Times: दिल्ली सरकार के स्कूलों ने मेगा पीटीएम के ज़रिए पैरेंट्स के साथ 8 सालों से इस रिश्ते को मज़बूत बनाया है, और साथ मिलकर स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाकर दिखाया है मेगा पीटीएम में दिल्ली सरकार के स्कूल के लिए पैरेंट्स का विश्वास देख, भरोसा कि हम सही दिशा में काम कर रहे है अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री से कहा-दिल्ली सरकार के स्कूलों में हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित, यहाँ उन्हें मिल रही है सबसे अच्छी शिक्षा जिस तरह दिल्ली सरकार के स्कूलों को सभी बच्चों, टीचर्स और अभिभावकों के साथ मिलकर बदला है, ऐसे ही अब एमसीडी के स्कूलों को भी मिलकर बदलेंगे शिक्षा मंत्री की पैरेंट्स से अपील-अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए रोजाना कुछ समय निकाल बच्चों से उसकी पढ़ाई को लेकर ज़रूर बातचीत करें पैरेंट्स ने शिक्षा मंत्री से कहा- पिछले कुछ महीनों में एमसीडी स्कूलों में देखने को मिले बड़े बदलाव हमें उम्मीद की बहुत जल्द एमसीडी स्कूल भी दिल्ली सरकार के स्कूलों जैसे बनेंगे जिस तरह दिल्ली सरकार के स्कूलों को शानदार बनाया उसी तरह अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी को पूरा करते हुए एमसीडी के स्कूलों को भी बनायेंगे बच्चों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पेरेंट्स और टीचर्स साथ मिलाकर काम करने की ज़रूरत, मेगा पीटीएम इसके लिए तैयार करता है मंच मेगा पीटीएम की शानदार पहल अरविंद केजरीवाल जी के विजन का परिणाम, इसने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए टीचर्स के बीच जुड़ाव को बढ़ाने का काम किया-आले मोहम्मद इक़बाल, डिप्टी मेयर मेगा पीटीएम जैसे शानदार पहल अब एमसीडी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाएगा-आले मोहम्मद इक़बाल, डिप्टी मेयर मेगा पीटीएम् में पेरेंट्स ने शिक्षकों से अपने बच्चों के सीखने-सिखाने,उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने और मिशन बुनियाद को लेकर की चर्चा केजरीवाल सरकार व एमसीडी के सभी स्कूलों में शुक्रवार को उत्सव के रूप में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। स्कूलों में आयोजित मेगा पीटीएम में पेरेंट्स जबरदस्त उत्साह के साथ शामिल हुए| पहली बार मेगा पीटीएम का आयोजन दो दिनों के लिए किया जा रहा है ताकि जो पैरेंट्स किसी कारणवश शुक्रवार को स्कूल न आ पाए वो शनिवार को स्कूल आ सके। पहले ही दिन बड़ी संख्या में पैरेंट्स ने पीटीएम में भाग लिया। 

एक तरफ दिल्ली सरकर के स्कूलों में पेरेंट्स का कॉन्फिडेंस और उनके चेहरे की खुशी ये साबित कर रही थी कि इन स्कूलों में उनके बच्चों के भविष्य की शानदार नींव डाली जा रही है और बच्चों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन दी जा रही है। तो दूसरी तरह एमसीडी के स्कूलों में पेरेंट्स इस विश्वास के साथ आए थे कि अब दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह एमसीडी में भी उनके बच्चों के स्कूल शानदार बनेंगे और उन्हें बेहतरीन शिक्षा मिल सकेगी| 

मेगा पीटीएम के मौक़े पर शिक्षा मंत्री आतिशी व डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने वीर सावरकर सर्वोदय विद्यालय, कालकाजी व नगर निगम प्राथमिक विद्यालय, गोविन्दपुरी में आयोजित हो रहे पीटीएम में शामिल होकर पेरेंट्स व बच्चों के साथ बातचीत की| 

इस मौके पर ट्वीट करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, बच्चों की कामयाबी में उनके अभिभावकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। आज दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी स्कूलों में अभिभावकों का ही दिन है। आज और कल दिल्ली सरकार और नगर निगम के सभी स्कूलों में मेगा-पीटीएम का आयोजन हो रहा है। सभी अभिभावकों से मेरी गुज़ारिश है कि हमेशा की तरह आज भी आप अपने बच्चों के साथ उनके स्कूल में आएँ, बच्चों की प्रगति पर टीचर्स से बात करें और भविष्य के लिए कैसे और बेहतर कर सकते हैं उस पर खुलकर चर्चा करें। हमने मिलकर यहाँ तक का सफ़र तय किया है, आगे भी ऐसे ही मिलकर काम करेंगे।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा की, दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी स्कूलों में मेगा पीटीएम एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मेगा पीटीएम में पैरेंट्स बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है| शिक्षकों से बच्चो के लर्निंग, उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ लाता है और उन्हें बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर रणनीति बनाने में मदद करता है| 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाई और इसका नतीजा है कि आज दिल्ली सरकार के सभी स्कूल शानदार बन गये है| मुख्यमंत्री जी ने जैसी शिक्षा अपने बच्चों को दिलवाई, वो उससे ज़्यादा अच्छी शिक्षा दिल्ली के बच्चों को देना चाहते है। इसलिए हमअपने स्कूलों को शानदार बनाते हुए हर तबके के बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन सुनिश्चित कर रहे है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को शानदार शिक्षा मिलनी चाहिए क्योंकि बच्चे केवल किसी परिवार का भविष्य मात्र नहीं होते बल्कि देश का भविष्य भी है|

मेगा पीटीएम् में पेरेंट्स की बढ़ती भागीदारी पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, पीटीएम् में पेरेंट्स की भागीदारी दर्शाता है कि टीचर्स के साथ साथ पेरेंट्स भी अपने बच्चों के पढ़ाई व भविष्य को लेकर सजग हो रहे है | उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम इसलिए जरुरी है क्योंकि बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी और उनके आगे बढ़ने की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति की नहीं होती | हमारे बच्चे तभी आगे बढ़ेंगे जब टीचर और पेरेंट्स मिलकर उनकी पढ़ाई पर ध्यान देंगे| इस दिशा में मेगा पीटीएम पेरेंट्स और टीचर्स को साथ लाने का काम कर रहा है| 

शिक्षा मंत्री ने पेरेंट्स से अपील करते हुए कहा कि, जब आपका बच्चा पढाई कर रहा हो तो उसके सामने कुछ समय बैठे, उससे बाते करें, बच्चे को सहज महसूस करवाए| उन्होंने कहा कि बहुत से बच्चे अपने माता पिता से ज्यादा खुलकर बातें नहीं कर पाते है तो मै उन सभी पेरेंट्स से एक बात कहना चाहती हूं कि आप अपने बच्चों के साथ कम से कम आधा घंटा का समय जरुर व्यतीत करे और उनके परेशानियों को समझने का कोशिश करे | 

अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री से कहा-दिल्ली सरकार के स्कूलों में हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित, यहाँ उन्हें मिल रही है सबसे अच्छी शिक्षा

बातचीत के दौरान पेरेंट्स के अंदर अपने बच्चों को दिल्ली सरकार के स्कुल में पढ़ाने के प्रति आत्मविश्वास भी देखने को मिला| पेरेंट्स ने बताया कि पिछले कुछ सालों में न केवल स्कूल की बिल्डिंग शानदार हुई है, बच्चों को पढने के लिए बेहतर सुविधाएँ और वातावरण मिला है बल्कि अब स्कूल उनकी प्रतिभा को निखार उन्हें आगे बढ़ने के मौके भी दे रहा है| अभिभावकों ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर अब कोई चिंता नहीं है क्योंकि दिल्ली सरकार के स्कूल में उन्हें सबसे अच्छी शिक्षा मिल रही है।

शिक्षा मंत्री से साझा करते हुए एक पैरेंट ने कहा कि पिछले कुछ सालों में दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में खूब सुधार हुए है| शिक्षकों ने स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत ऊँचा रखा है जो छात्रों को लीक से हटकर सोचने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। हमें गर्व महसूस होता है कि हमारे बच्चे दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्र हैं।

पैरेंट्स ने शिक्षा मंत्री से कहा- पिछले कुछ महीनों में एमसीडी स्कूलों में देखने को मिले बड़े बदलाव हमें उम्मीद की बहुत जल्द एमसीडी स्कूल भी दिल्ली सरकार के स्कूलों जैसे बनेंगे

एमसीडी स्कूलों में मेगा पीटीएम में बातचीत के दौरान पैरेंट्स ने शिक्षा मंत्री से साझा करते हुए कहा कि, पिछले कुछ महीनों में हमने एमसीडी स्कूलों में वो बदलाव देखे है जो पहले नहीं थे। एक समय ऐसा था जब पैरेंट्स और स्कूल के बीच काफ़ी दूरी रहती थी, लेकिन अब हमसे स्कूल की बेहतरी के लिए सुझाव माँगे जाते है, टीचर्स हेम हमारे बच्चों की पढ़ाई को लेकर लगातार जानकारी देते है। 

स्कूल में पढ़ाई का स्तर सुधरा है, टीचर्स हर बच्चे पर ध्यान दे रहे है। 

एमसीडी स्कूलों को दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह बनायेंगे शानदार

गोविन्दपुरी स्थित एमसीडी स्कूल पेरेंट्स से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी का एक ही सपना है कि जैसी शिक्षा उन्होंने अपने बच्चों को दी उससे कई ज़्यादा बेहतर शिक्षा वो दिल्ली के सभी बच्चों को देना चाहते है। उनके लिए शिक्षा हमेशा से  पहली प्राथमिकता रही है| क्योंकि जब तक हमारे देश के बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तब तक हमारा देश तरक्की नहीं कर सकता है | उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही भारत को विकसित बनाने व दुनिया का नंबर 1 देश बनाने में अहम योगदान निभा सकता है | इसलिए जिस तरह अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों को बेहतर बनाया है वैसे ही हम एमसीडी के स्कूलों को भी शानदार बनाकर उन्हें  विश्वस्तरीय सुविधाओ से लैस करेंगे और हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन देंगे|

इस मौके पर डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इक़बाल ने कहा कि, दिल्ली सरकार के साथ-साथ एमसीडी के स्कूलों में आयोजित हो रहे मेगा पीटीएम को लेकर बच्चों और अभिभाकों में काफी उत्साह है |  ख़ासतौर पर एमसीडी स्कूलों के पैरेंट्स इस नये अनुभव को लेकर काफ़ी उत्सुक है और उन्हें आशा है कि बहुत जल्द दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह उनके बच्चों के स्कूल भी दुनिया के लिए शानदार शिक्षा का उदाहरण बनेंगे। 

उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम की ये शानदार पहल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के विजन का परिणाम है जिसने पैरेंट्स और टीचर्स के बीच जुड़ाव को बढ़ाने का काम किया है। और अब यही शानदार पहल एमसीडी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला