उल्लास-2023 तालियों और ठहाकों के साथ हुआ सम्पन्न

नोएडा में सांस्कृतिक चेतना को समर्पित संस्था नई पहल एवं सेक्टर 26 रेज़िडेंट वेलफ़ेयर एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन “उल्लास-2023” तालियों और ठहाकों के साथ सम्पन्न हुआ। 

EROS TIMES: नोएड़ा सेक्टर 26 स्थित गंगोत्री सभागार में देश के नामचीन कवियों ने अपनी हास्य कविताओं से उत्सव को महोत्सव में बदल दिया l नई पहल के संयोजक युवा हास्य कवि विनोद पाण्डेय के संचालन एवं पद्मश्री डॉ सुनील जोगी की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कवि सम्मेलन में राजेश चेतन दीपक गुप्ता  विकास बौखल एवं कुशल कुशवाह ने अपनी कविताओं से चार चाँद लगा दिए l मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  अविनाश त्रिपाठी जी की उपस्थिति रही l

कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर 26 RW&CS के अध्यक्ष गोविंद शर्मा के उद्बोधन से हुआ और अंत नई पहल संस्थापक सदस्य एस सी मिश्रा  के धन्यवाद ज्ञापन से सम्पन्न हुआ l शुरुआती संचालन नई पहल के संस्थापक सदस्य विनोद शर्मा जी ने किया l कवि विनोद पाण्डेय के सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कवि सम्मेलन पद्मश्री डॉ सुनील जोगी के“ राम” कविता पर सम्पन्न हुआ जब सारे श्रोता खड़े होकर तालियाँ बजाने लगे l

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नोएडा के एडिशनल डीसीपी  शक्ति मोहन अवस्थी ने कवि सम्मेलन का खूब आनंद लिया l उन्होंने कार्यक्रम के विषय में बोलते हुए कहा कि  “हँसी एक वरदान है जो सिर्फ़ मनुष्य को मिली है इसलिए हमें हँसते मुस्कुराते रहना चाहिए

विशिष्ट अतिथि अविनाश त्रिपाठी ने उल्लास -2023 की खूब तारीफ़ की और आगे भी ऐसे आयोजन हो ऐसा  का विचार प्रकट किया ताकि नोएडावासियों का स्वस्थ मनोरंजन हो।

कवि सम्मेलन में सेक्टर 26 से ओपी बंसल  नरेश जैन सुनील माद्रा सुशील खण्डेलवाल संदीप गुप्ता एससी मित्तल ओपी गर्ग जेपी ढौढीयाल आयोजन समिति में शामिल रहे और उपस्थिति लोगों में शहर के हिंदी प्रेमी समाजसेवी एवं उद्योगपतियों का नाम शामिल था जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक शर्मा  महेश सक्सेना डॉ पीयूष द्विवेदी  हरीश वर्मा अशोक श्रीवास्तव पवन यादव योगेन्द्र सिंह हरीश मिश्रा हरीश त्रिपाठी श्वेता भारती मुकुल बाजपेयी प्रेम सागर शर्मा अरुण शर्मा अरुण जोशी  गुलशन शर्मा  अम्बरीश त्रिपाठी विक्रम शर्मा राजेंद्र उप्रेती  गौरव मीत कुलदीप बरतरिया अशोक पांडेय जैसे उल्लेखनीय नाम है l

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग