असीसी कान्वेंट स्कूल में खेल दिवस उत्साह पूर्वक संपन्न

EROS TIMES: नोएडा असीसी कान्वेंट स्कूल में खेल दिवस उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। बैंड की मधुर धुन के साथ मुख्य अतिथि आलोक सिंह (IRAS भारतीय रेलवे लेखा सेवा) अधिकारी का स्वागत तिलक लगा आरती उतारकर किया गया। दर्शकों ने भी करतल ध्वनि से उनका हार्दिक अभिनंदन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना नृत्य द्वारा किया गया । यह दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था जैसे साक्षात ईश्वर से सभी एकाकार कर रहे हो।विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर एंजेल ग्रेस ने कार्यक्रम का आतिथ्य स्वीकार कर गरिमा बढ़ाई। टीम भावना तथा स्वस्थ समाज के लिए खेल अपनाने की शपथ दिलाकर मशाल प्रज्वलित की गई । मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की उद्घोषणा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया । खेल के अनेक कार्यक्रम संपन्न कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। अनेक रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षक गण के 25 तथा इससे भी अधिक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानाचार्या सिस्टर शीबा द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

फादर मैक्सिम संतोष डीसा ने विद्यार्थी तथा अभिभावकों को जीवन में खेल तथा नैतिकता अपनाने का संदेश दिया । मुख्य अतिथि के रूप में आलोक सिंह का आतिथ्य स्वीकार करना हमारे लिए गौरव की बात है क्योंकि यह असीसी कान्वेंट स्कूल के 2010 के मेधावी छात्र रह चुके हैं जो आज देश को अपने कर्मों द्वारा सर्वमान्य सेवा द्वारा सुशोभित कर रहे हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर बीबा ने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ देश और संसार का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने सभी दर्शकों और विद्यार्थियों को जीवन में मौलिक गुण अपना कर, स्वस्थ जीवन शैली जीने का संदेश दिया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शक भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम का समापन असीसी गान तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया । विद्यालय अपना उद्देश्य सेवा एवं प्रेम को चरितार्थ करता है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन