Ujjivan Small Finance बैंक लिमिटेड ने दिल्‍ली में खोलीं 3 नई शाखायें

उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक ने दिल्‍ली में अपनी पहुंच का विस्‍तार किया, रोहिणी, मालवीय नगर और जनकपुरी में खोलीं 3 नई शाखायें

Eros Times: दिल्‍ली |के रोहिणी में 28 दिसंबर, 2023: उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (‘उज्‍जीवन एसएफबी/बैंक’) ने दिल्‍ली के रोहिणी, मालवीय नगर और जनकपुरी में 3 नई शाखायें खोलने की घोषणा की है। बैंक अलग-अलग पृष्‍ठभूमि से ताल्‍लुक रखने वाले ग्राहकों का बेस तैयार करना चाहता है जो स्‍थायी भी हों। इसके साथ ही बैंक डिजिटल बैंकिंग को प्राथमिकता देगा और रेवेन्‍यू स्‍ट्रीम को डाइवर्सीफाई करेगा। दिल्‍ली के एनसीटी में अपनी मौजूदा 13 शाखाओं के माध्‍यम से उज्‍जीवन एसएफबी 1 लाख से ज्‍यादा ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।

उज्‍जीवन एसएफबी अपने व्‍यापक ब्रांच एवं डिजिटल नेटवर्क के माध्‍यम से आकर्षक ब्‍याज दरों पर सावधि जमा की पेशकश करती है। यह बैंक रेगुलर, एनआरई और एनआरओ ग्राहकों के लिये सबसे ज्‍यादा में से एक, 8.25% की सावधि जमा ब्‍याज दर देती है और वरिष्‍ठ नागरिकों के लिये 8.75% की ब्‍याज दर देती है। यह दरें 12 माह और 80 सप्‍ताह (560 दिनों) की अवधि के लिये होती हैं। नॉन-कॉलेबल प्‍लेटिना एफडी समान अवधि के लिये 8.45% पर है।

उज्‍जीवन एसएफबी की बचत खाता पेशकश में मैक्जिमा एण्‍ड प्रिविलेज सेविंग्‍स अकाउंट शामिल है, जो हर साल 7.5% तक की ब्‍याज दर देता है। इसमें किसी भी एटीएम से असीमित फ्री ट्रांजैक्‍शंस, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्‍यम से ज्‍यादा फंड ट्रांसफर्स, ज्‍यादा कैश ट्रांजैक्‍शंस और निकासी की बड़ी सीमाएं मिलती हैं। बैंक सीनियर सिटिजन अकाउंट, गरिमा अकाउंट फॉर वूमन और एनआर अकाउंट्स एण्‍ड सॉल्‍यूशंस जैसे खास खातों की पेशकश भी करता है। बैंक के मैक्जिमा, प्रिविलेज और बिजनेस एज चालू खाते नगद जमा की लचीली सीमाओं, निजीकृत पीओएस ऑफर्स, बुसिमोनी ओडी के माध्‍यम से ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी और फाइनेंशियल बैंक गारंटी की पेशकश करते हैं। उज्‍जीवन एसएफबी खासकर वरिष्‍ठ नागरिकों और दिव्‍यांगजनों के लिये डोरस्‍टेप बैंकिंग सेवाओं की पेशकश करती है।

उज्‍जीवन एसएफबी सूक्ष्‍म, लघु एवं मझोले उद्यमों के लिये 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के बिजनेस लोन प्रदान करती है। इनमें संपत्ति पर लोन भी शामिल है, ताकि अलग-अलग तरह की आवश्‍यकताएं पूरी हो सकें। बैंक घर के निर्माण/ खरीदी, मरम्‍मत के लिये भी 5 लाख रूपये से लेकर 75 लाख रूपये तक के किफायती हाउसिंग लोन्‍स की पेशकश करती है। प्‍लॉट की खरीदी एवं निर्माण के लिये कम्‍पोजिट लोन दिये जाते हैं।

इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए, उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री इत्तिरा डेविस ने कहा, ‘‘हम दिल्‍ली में अपना दायरा बढ़ाकर बहुत खुश हैं। बचत एवं जमा पर प्रतिस्‍पर्द्धी ब्‍याज दरों समेत हमारे निजी बैंकिंग उत्‍पादों और सेवाओं का मकसद इस क्षेत्र पर सकारात्‍मक असर डालना है। नई शाखाओं का शुभारंभ अपने बढ़ते नेटवर्क के माध्‍यम से बैंकिंग की अनेक सेवाएं प्रदान करने और जन-साधारण के बैंक के तौर पर हमारी स्थिति को मजबूत करने के लिये हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन