अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो युवक गंगा में स्नान करते समय डूब गए

Eros Times: गाजीपुर सच ही कहा जाता है मौत को तो सिर्फ बहाने की जरूरत है कुछ ऐसा ही देखने को मिला है आज गाजीपुर में जहां पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो युवक गंगा में स्नान करते समय डूब गए। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची अब गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है ।

जानकारी के अनुसार बाराचवर क्षेत्र के बरेजी गांव के रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य टून्नू कुशवाहा की माता का सोमवार देर रात निधन हो गया। मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार की तैयारी थी। दाह संस्कार के लिए परिवार के लोग मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा घाट पर पहुंचे थे। लेकिन इसी बीच दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान करने के लिए उतरे दो युवक जिसमे बरेजी गांव निवासी तारकेश्वर सिंह (35) डूबने लगे। तारकेश्वर को डूबता देख उसे बचाने के लिए बरेसर निवासी अमन कुशवाहा (18) भी आगे बढ़ा। दोनों युवक ही गहरे पानी में चले गए। आस पास काफ़ी भगदड़ का माहौल हो गया। दोनों युवक नदी में डूब गए, उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। पुलिस दोनों युवकों की तलाश करा रही है। मोहम्मदाबाद सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि अंतिम संस्कार करने आए दो युवक गंगा में डूब गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान