नोएडा:EROS TIMES: सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 नोएडा में देव उठानी काशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।
सनातन धर्म मंदिर से चलकर सभी भक्तों ने शालिग राम जी की भव्य बरात निकाली और बैंड बाजे के साथ नाच गाकर सेक्टर 19 में परिक्रमा किया।
सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर शालिग राम और तुलसी जी का विवाह हुआ मंत्र उच्चारण के बीच भगवान का विवाह हुआ यह मान्यता है कि देव उठानी एकादशी के बाद से ही शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते हैं।
इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर समिति के सदस्य राम कुमार शर्मा संजय बाली, अल्पेश गर्ग ,चंद्रपाल सिंह, अनिल गुप्ता, वीरेंद्र नंद, फूल कांत झा आदि सैकड़ों माताओं बहनों ने तुलसी विवाह का आनंद उठाया।






