गाँवो के विकास से सम्बंधित कार्यो को गति देने के लिए विकास मंत्री गोपाल राय ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक 25 मई को दिल्ली सचिवालय में की जाएगी आयोजित
दिल्ली के गाँवो के विकास से सम्बंधित 400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड मीटिंग में प्रस्तुत करने के दिए गए निर्देश 
दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो से सम्बंधित चल रही परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करने के विभाग को दिए गए  निर्देश
दिल्ली सरकार शहरों की तरह गांवों में भी हर मूलभूत सुविधाएँ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है 
EROS TIMES: दिल्ली के विकास मंत्री  गोपाल राय की अध्यक्षता में आज दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो को गति देने के लिए दिल्ली सचिवालय में विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई | बैठक के बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक 25 मई को दिल्ली सचिवालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है | दिल्ली के गाँवो के विकास से सम्बंधित 400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड मीटिंग में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए है |साथ ही आईएंडएफसी के अधिकारियों को दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो से सम्बंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए |
विकास मंत्री  गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गाँवो में विकास सुनिश्चित करने के लिए माननीय अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया गया था | इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के गाँवो में हर तरह की मूलभूत सेवाएँ सुनिश्चित करना है | इसी सन्दर्भ में आज दिल्ली के गाँवो से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाने के लिए दिल्ली सचिवालय में विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान चल रही परियोजनाओं एवं लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की गई और साथ ही आईएंडएफसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम विकास से संबंधित कार्य को तय सीमा के भीतर पूरा करें। साथ ही ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक 25 मई को दिल्ली सचिवालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है | इस बोर्ड मीटिंग में दिल्ली के गाँवो के विकास से सम्बंधित 400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है |
 राजधानी के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए पिछली बोर्ड मीटिंग में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने जिन योजनाओं को मंजूरी दी थी  इसी के संदर्भ में आज समीक्षा बैठक की गई। दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार गांवों में सड़कों पार्कों नालियों और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्रों की स्थिति में सुधार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।
विकास मंत्री   गोपाल राय ने बताया की केजरीवाल सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन