परिवारिक कलह से तंग आकर चलती मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

Eros Times: गाजीपुर मरदह थाना क्षेत्र के सुलेमापुर देवकली गांव निवासी बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी प्रभाशंकर उर्फ मुन्नी सिंह ने परिवारिक कलह से तंग आकर चलती मालगाड़ी के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मुन्नी सिंह (40) बुधवार की सुबह सात बजे अपने घर से निकले थे और वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित थाना सराय लखंसी जनपद मऊ के पनियरा हाल्ट के पास दोपहर बारह बजे के करीब के में वाराणसी से मऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी ट्रेन की आगे कूद अपनी जान दे दी।ट्रेन चालक ने सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। मालगाड़ी से युवक के कटने की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी ने मौकै पर पहुंचकर क्षत विक्षत शव का शिनाख्त कराने का घंटों प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त देर तक नहीं हो सकी। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर शाम को युवक की पहचान मरदह थाना क्षेत्र के सुलेमापुर देवकली गांव निवासी प्रभाशंकर उर्फ मुन्नी सिंह पुत्र स्व.सुबेदार सिंह के रुप में हुई। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित महाहर धाम बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मृतक काफी दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा। जिससे माना जा रहा है इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया होगा। मृतक की पत्नि रंजू देवी बेटी सृष्टि (13) श्रेया (16) माता चन्द्रावती देवी भाई शशिभूषण सिंह शशीकांत सिंह सहित परिजनों का रोकर बुरा हाल था। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर गांव व क्षेत्र में शोक की लहर थी। काफी संख्या में उपस्थित लोग परिजनों को ढांढस बंधाते हुए नजर आए।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 22 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन