तिलपत एयर बॉम्बिंग रेंज जमीन प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करें अधिकारी-अध्यक्ष राजस्व परिषद

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष प्रवीर कुमार के द्वारा जिलाधिकारी कैम्प आफिस नोएडा के सभागार में तिलपता एयर बॉम्बिंग रेंज भूमि प्रकरण को निस्तारित कराने के उद्देेश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी। यह प्रकरण काफी पुराना है और एयर फोर्स को अधिग्रहण भूमि के सापेक्ष जनपद गौतमबुद्धगर में 261 एकड़ भूमि पर अभी कब्जा नहीं हो पाया है और यह प्रकरण माननीय न्यायालय में भी संचालित है।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकरण का जनपद में निस्तारण सम्भव हो उसके लिये जिले के राजस्व अधिकारी प्रभावी कार्यवाही करें। एयर बॉम्बिंग रेंज में इस जनपद के दो ग्राम नंगला नंगली  और नंगला सागपुर की भूमि विवादित है और 6 गॉव हरियाणा के है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में एयर बांॅम्बिंग रेंज की भूमि का प्रकरण निपटारा करने के उद्देश्य से हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम बनाकर ऐरिया चिन्हिकरण का कार्य किया जाये ताकि रेंज की भूमि का चिन्हांकन हो सकें और यह प्रकरण निस्तारित हो सकें।

समीक्षा में उन्होंने पाया कि इस रेंज की भूमि जनपद में 482 एकड़ है जिसके सापेक्ष 142 पर एयर फोर्स का कब्जा बना है और 79 एकड़ भूमि उन्हें और दिलायी गयी है। अभी भी एयर फोर्स की 261 भूमि जनपद में अवशेष है। समीक्षा में यह भी पाया गया कि जनपद के दोनों ग्रामों में जिस भूमि एयर फोर्स अपना अधिग्रहण बताते है वहॉ पर दीक्षित एवार्ड के बाद जमाबंदी में किसानों के नाम दर्ज है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने बैठक में जिलाधिकारी एवं अन्य राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्रकरण में सकारात्मक ठोस कार्यवाही की जाये ताकि इस प्रकरण का निस्तारण सम्भव हो सकें।
उन्होनंे बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियो को यह भी निर्देश दिये कि जनपद एवं समस्त तहसीलों में राजस्व वादों का निस्तारण दायरे के अनुरूप नियमित न्यायालय का कार्य करते हुये अधिकारियों के द्वारा निस्तारण गुणवत्ता के साथ किया जाये। कुमार ने यह भी कहा कि सभी राजस्व रिकार्डाे को मानकों के अनुरूप रिकार्ड रूम में रखा जाये इसके रख-रखाव के लिये वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा समय समय पर निरीक्षण भी किये जाये। अध्यक्ष ने कहा कि राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है कि उनके द्वारा राजस्व सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारित करते हुये किसानों एवं आम जनता को लाभ पहुॅचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और राजस्व प्राप्ति के सम्बन्ध में भी विशेष प्रयास अधिकारियों द्वारा किये जाये।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष राजस्व परिषद को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो निर्देश दिये गये है उनका अक्षरसः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। इस अवसर पर भारत सरकार के अधिकारी, एयर फोर्स के अधिकारी, सर्वे विभाग अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा रामानुज सिंह, एआरओ अंजनी कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह तथा तहसीलदार गण भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग