EROS TIMES: ईस्ट इंडिया टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया ग्रेटर नोएडा के सौजन्य से एस्क्लेपियस हॉस्पिटल की मेडिकल टीम के द्वारा सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय जनरल हेल्थ, डेंटल हेल्थ चेकअप फिजियोथेरेपी व आंखों का निशुल्क चेकअप द्वारा करवाया गया।

साथ में लोगो का जनरल चेकअप एस्क्लेपियस हॉस्पिटल हल्द्वानी मोड़ नोएडा के जनरल फिजिशियन डॉक्टर देव भाटी के द्वारा किया गया व डॉक्टर बृजबाला मिश्रा डॉक्टर रमन ने लोगों को आर्थराइटिस व हड्डी रोगों के लिए जागरूकता लाने का प्रयास किया lसाथ ही डॉ शिवानी मुख्य दंत रोग विशेषज्ञ एस्क्लेपियस हॉस्पिटल ने लोगों को दंत रोग व उनके उपचारों से चेकअप द्वारा अवगत कराया।इसके अतिरिक्त निशुल्क आई चेकअप डॉ सेंस चौधरी द्वारा करवाया गया। साथ ही कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों तथा मैनेजमेंट की द्वारा लोगों के उपचार व शारीरिक स्वच्छता के लिए जागरुक किया गया। ईस्ट इंडिया टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में हॉस्पिटल व डाक्टर के द्वारा लोगों को दैनिक कार्यकारी व्यस्त दिनचर्या में शरीर में होने वाले विभिन्न रोग तथा स्वास्थ के प्रति उदासीनता न बरतने की सलाह दी गई और साथ ही समय पर रोगों के उपचार के महत्व को समझाया गया।






