सरस मेले में विभिन्न राज्यों के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स की हो रही बिक्री

आठवें दिन सरस मेले में नोएडावासियों ने जमकर की खरीददारी
फूड कोर्ट में विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद लोगों को लुभा रहा
महिलाओं और युवतियों ने खरीददारी कर सरस मेले का उठाया लुत्फ
मध्य प्रदेश का फेमस लोकनृत्य संथल ट्राइब्स डांस बना सरस मेले की शान

EROS TIMES:  सेक्टर-33 ए स्तिथ नोएडा हाट में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेले में आठवें दिन खासी चहल-पहल रही। लोगों ने यहां जमकर खरीददारी की। शुक्रवार को यहां गुजरात की मुक्ताबेन एंथोनी बुद्धम सखी मंडल वुडन हैंडीक्राफ्ट तथा इमिटेशन ज्वैलरी की महिलाओं ने खरीददारी की। इसके साथ ही गुजरात से ही श्री कृष्णा समूह की पूनम बेन के हैंडीक्राफ्ट बैग तथा बैडशीट भी लोगों की पसंद बने। कर्नाटक से चंद्रकला, शिल्पा तथा प्रवीन बानू के हैंडीक्राफ्ट्स प्रोडक्ट्स की भी जमकर खरीददारी हुई।

केरल की सुप्रिया के पैकेट्स बनाना चिप्स तथा स्नैक्स के साथ ही मंजुला थेक्केपुरत के कोकोनट आयल तथा मिक्स जूस की भी धूम रही। वहीं कर्नाटक से चंद्रकला, शिलपी तथा प्रवीन बानू के समूह मारुति, लक्ष्मी तथा शारदा के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद भी महिलाओं की पसंद बने। इसके साथ्ा ही केरल से हीरा जोसे के हर्बल फूड  सुधर्मा देवदास के मसालों की अच्छी बिक्री हुई। जबकि पंजाब से जसप्रीत कौर गुरुनानक समूह की हल्दी तथा जसविंदर कोर के सेवा भलाई समूह हैंडीक्राफ्ट उत्पाद में कुचि आइटम लोगों को खासे पसंद आए। इसके साथ ही हैंडलूम, साड़ी और ड्रेस मेटिरियल में विभिन्न राज्यों से हैं जो महिलाओं और युवतियों की पसंद बने हैं। टसर की साड़ियां, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियां, काथा की साड़ियां, राजस्थानी प्रिंट, चंदेरी साड़ियां। हिमाचल उत्तराखंड के ऊनी उत्पाद व हैंडलूम के विभिन्न उत्पाद,  झारखंड के पलाश उत्पाद व प्राकृतिक खाद्य सहित मेले में पूरे भारत की ग्रामीण संस्कृति के विविधता भरे उत्पाद उपलब्ध हैं।

ज्वैलरी और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स के रूप में आंध्र प्रदेश की पर्ल ज्वैलरी, वूडन उत्पाद, आसाम का वाटर हायजिनिथ हैंड बैग और योगामैट, बिहार से लाहकी चूड़ी, मधुबनी पेंटिंग और सिक्की क्राफ्ट्स, छत्तीसगढ़ से बेलमेटल प्रोडक्ट्स, मडमिरर वर्क और डोरी वर्क गुजरात से, हरियाणा, का टेरा कोटा, झारखंड की ट्राइबल ज्वैलरी यहां आकर्षण का केंद्र बने हैं।
मध्य प्रदेश के लोकनृत्य संथल ट्राइब्स डांस पर थिरके कलाकार
सरस मेले के आठवें दिन यहां मध्य प्रदेश के कलाकारों ने लोकनृत्य संथल ट्राइब्स डांस की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। इसके साथ ही अन्य सांस्कृतिक आयोजनों नके माध्यम से भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले के नवें दिन शनिवार को यहां राजस्थान के कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे।

सरस मेले में सेल्स कम्युनिकेशन एंड बॉयर्स बिहेवियर एंड साइक्लॉजी विषय पर वर्कशॉप आयोजित किया
नोएडा हाट स्तिथ सरस आजीविका मेले में छठे दिन एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के राज्यों आई समूहों की बहनों को क्रय-विक्रय से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रोफेसर हेमंत जोशी ने बताया कि किस तरह हम अपने प्रोडक्ट्स की बेहतर डिजाइनिंग तथा पैकेजिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग में सेल्स कम्युनिकेशन का विशेष महत्व है। इसलिए हमें इस पर ध्यान देना है। हमें अपने  प्रोडक्ट्स की बिक्री को भी बेहतर बनाना है। इसके लिए हमें ध्यान देना  होगा कि अपने बॉयर्स के साथ हमारा व्यवहार कैसा हो और साथ ही बॉयर्स के व्यवहार को भी पहचानना होगा। ताकि खरीददार आपके व्यवहार से प्रभावित हों। इस अवसर पर यहां एनआईआरडीपीआर के असिस्टेंट डायरेक्टर चिरंजीलाल कटारिया तथा सुरेश प्रसाद, नीरू, नरेश कुमारी, रमेश चंद्र उपाध्याय सहित अन्या सहयोगी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला