त्रिदिवसीय 13 वें एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन्स ‘एएमआईएमयूएन 2024’ का शुभारंभ

Eros Times: नोएडा। छात्रों के अदंर कूटनितिज्ञता, नेतृत्वता, वक्ता जैसे गुणों को विकसित करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘ कार्रवाई के माध्यम से शांति’’ विषय पर त्रिदिवसीय एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन्स ‘‘एएमआईएमयूएन 2024’’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्लोवेनिया दूतावास की राजदूत महामहिम सुश्री मतेजा वोडेब घोष, एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान, यूएसआई में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि श्री डेनियल जे, भारत में रशिया दूतावास के क्लचरल एटैचे श्री मिखाइल एंटसिफ़ेरोव, एमिटी विश्वविद्यालय के चंासलर डा अतुल चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला द्वारा किया गया। इस एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन के 10 सत्रों में देश के 22 राज्यों और 15 देशों से 1000 से अधिक प्रतिनिधी ऑनलाइन और ऑफलाइन हिस्सा ले रहे है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्लोवेनिया दूतावास की राजदूत महामहिम मतेजा वोडेब घोष ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मुख्यत आपसी विश्वास पर आधारित होता है जिसमें अंर्तराष्ट्रीय कानूनों का आदर, महिलाओं की सहभागीता आदि है। अंर्तराष्ट्रीय शांती व सुरक्षा को बनाये रखने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्लोवेनिया जलवायु परविर्तन, दुनिया भर में विश्वास और शांति का निर्माण, खाद्य सुरक्षा, जल सुरक्षा, और महिला सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रीत कर रहा है। अंत में अस्थिर विश्व में विभिन्न दृष्टिकोणों और मानिसकताओं को एकीकृत विश्व में शांति और सुरक्षा प्राप्त करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान, ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने पूरे विकास के दौरान एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन्स एक गतिशील मंच के रूप में विकसित हुआ है जो देश के अंदर विभिन्न राष्ट्रीयताओं और क्षेत्रों के सबसे प्रतिभाशाली और युवा मस्तिष्कों को एक साथ लाता है। एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन्स, मूल्यों और संस्कारों सहित अंतर संास्कृतिक बारीकियों की समझ पर केन्द्रीत है।

यूएसआई में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि डेनियल जे ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मूल्यों में शांती मुख्य मूल्य है। विश्व में शांती की स्थापना के लिए प्रारंभ आपके से होगा। संयुक्त राष्ट्र में शांति स्थापना, सांख्यिकी और सरकार स्वंय से शुरू होती है और सही कारण है 1.8 अरब आबादी वाले भारत ने शासन व कूटनीति के बीच संतुलन बनाये रखा। यूएसआई वर्ष 1870 मे स्थापित दूसरा सबसे पुराना रक्षा थिंक टैंक है। हम सैन्य विरासत, रणनीतिक सुरक्षा, भू राजनीति, सैन्य सिद्धांत और सेना के अधिकारियों के कौशल विकास से जुड़े है। उन्होनें कहा कि हमें अपने सैनिकों के प्रति अत्यधिक कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने की आवश्यकता है जिन्होंने 12 शांति स्थापना गतिविधियों में भाग लेकर जीवन का बलिदान दिया है। हमनें वैश्विक शांति के लिए 177 लोगों की जान गंवाई है।

भारत में रशिया दूतावास के क्लचरल एटैचे मिखाइल एंटसिफ़ेरोव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति और सुरक्षा, सतत विकास जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थय देखभाल, मानवाधिकार, विश्व विरासत आदि के महत्वपूर्ण मुद्दों के संतुलित समाधान खोजने के लिए अद्वितीय प्रतिनिधि मंच है। यह रूस और भारत के लिए एक प्राथमिकता मंच है जो अन्य समान विचारधारा वाले देशों के साथ अंर्तराष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता के अलावा एमिटी विश्वविशलय छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास पर दृढ़ता से ध्यान केन्द्रीत करता है। एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन्स के माध्यम से हम छात्रों को समग्र रूप से पोषित करते है और उन्हे देश व विश्व से संबंधित मुद्दो पर भविष्य के विश्वव्यापी अग्रणी के रूप में विश्लेषणात्मक रूप से विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन्स में अतिथियों द्वारा कार्यक्रम आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन्स के चेयरपरसन डा अनिल सेहरावत और सेक्रेटरी जनरल गौरी सरीन ने अपने विचार रखे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन