परिवारवाद का राग अलापने वाले उसी राह पर है – जै किशन साहू

EROS TIMES: गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक  जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका परिषद गाजीपुर के चुनाव में अध्यक्ष एवं सभासद पद के घोषित  उम्मीदवारों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया गया और चुनाव जीतने की रणनीति  भी बनाई गई। उम्मीदवारों को कठिन परिश्रम करने की नसीहत दी गयी। उन्हें सभी जाति और धर्म के लोगों के दरवाजे जाकर अपनी बात रखने की नसीहत दी गयी और कहा गया कि कोई दरवाजा छूटे न सभी से नगर के हित में समाजवादी पार्टी को वोट देने की फरियाद करने की जरूरत है। सभी से पार्टी की रीतियों नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखने का भी निर्देश दिया गया।इस बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जै किशन साहू ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में हर कीमत पर पार्टी अपना परचम फहरायेगी । सभी की सभी सीटें जीतकर पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नगर पालिका के चुनाव में नया इतिहास बनाने का काम करेगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के झूठ उनके द्वारा फैलाये जा रहे अफवाहों और प्रोपोगंडा से सावधान रहने की नसीहत दिया। उन्होंने कहा यह बहुत चालाक लोग हैं। समाज में नफ़रत और घृणा फैलाना ही रहा है इनका मुख्य मकसद। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश खौफ के साये में जी रहा है।नगर निकाय के चुनाव में इन्हें पराजित कर सबक सिखाने की जरूरत है।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उम्मीदवारों को जीत का गुर‌ सिखाते हुए कहा आपका व्यवहार और मृदुभाषिता चुनाव जीतने में काफी सहायक होगी । उन्होंने कहा नगर में बदलाव की बयार चल रही है जरूरत है जनता का विश्वास जीतने की । उन्होंने कहा परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर गाजीपुर नगर निकाय के  हुए छ चुनाव में  केवल दो परिवारों को ही मौका दिया है। उन्होंने कहा कि 25वर्षों में भाजपा  नगरपालिका शहर की मूलभूत समस्याओं को हल नहीं कर सकी । सड़क नाली पानी और रोशनी की भी समूचित व्यवस्था नहीं कर पायी नगरपालिका। उन्होंने कहा कि शहर में महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में है । समाजवादी पार्टी के जीतने पर शहर का सर्वांगीण विकास होगा ।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश यादव ने सभी से सहयोग और समर्थन की अपील किया।

इस बैठक में मुख्य रूप से  जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव आमिर अली डॉ समीर सिंह गुड्डू यादव दिनेश यादव अशोक अग्रहरि रामचन्द्र गुप्ता अलका अग्रवाल  फिरोज जमाल आरिफ खान विभा पाल कंचन रावत नफीसा बेगम नरेन्द्र कुशवाहा अभिनव सिंह गोपाल गुप्ता प्रदीप पासवान जुलैखा बेगम मोहम्मद फिरोज नवाब गुंजन यादव कुसुम देवी नेहा यादव मोहम्मद अनवर नाजिया परवीन ओपी यादव अखिलेश यादव छन्नू यादव आदि उपस्थित थे।इस बैठक का संचालन सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला