इस दिवाली फरेरो रोषर स्टूडियो  के साथ मिलेगा अद्वितीय अनुभव

नोएडा:EROS TIMES: भारत में दिवाली सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला एक ऐसा उत्सव है जो परिजनों और प्रियजनों को एकजुट करता है, अपने प्रियजनों के लिए प्यार और सम्मान व्यक्त करने का यह एक अच्छा मौका माना जाता है।
इस दिवाली पर फरेरो रोषर स्टूडियो को अपने प्रियजनों की यादों को सहेजने के लिए लिहाज से तैयार किया गया है। अपने उपभोक्ताओं को ब्रांड का अद्वितीय अनुभव देना फरेरो रोषर ब्रांड की वर्षों पुरानी परम्परा है। इस वर्ष, ब्रांड ने शानदार फरेरो रोषर स्टूडियो बनाया है जो उपभोक्ता को ब्रांड के बारे में और अधिक जानने के एक अनूठे सफर पर ले जाता है।
 इतालवी शिल्प कौशल की कला से प्रेरित एक कई परतों वाली एक लंबा सफर जिसमें फरेरो मास्टर शेफ एक इंटरैक्टिव डांस परफॉर्मेंस के बीच इतालवी पेस्टीसेरिया कला के हुनर का प्रदर्शन करते हैं।
 फरेरो रोषर से प्रेरित एक अद्भुत दिवाली आर्ट गैलरी
 एक संगीत सिम्फनी के रूप में अपना कस्टमाइज दिवाली मैसेज बनाने का मौका

11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक इस 8-दिवसीय अतुलनीय ब्रांड एक्सपीरियंस के दौरान उपभोक्ता संगीत की लहरियों के साथ इतालवी शेफ की ओर से कुछ खास और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से फरेरो रोचर की क्राफ्टिंग करते हुए देख सकेंगे, साथ-साथ 25 फीट ऊंचे फरेरो रोषर पिरामिड पर एक शानदार 3 डी प्रोजेक्शन शो को चलेगा। दिवाली के उत्सव को स्पेशल लाइट प्रोजेक्शन और म्यूजिक शो में गूंथा जाएगा।
इस विशेष अवसर पर, फरेरो इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत में दीवाली सबसे खास त्योहारों में से एक है। फरेरो रोषर, भारत में प्रीमियम गिफ्ट देने का पर्याय बन गया है। हमारा कैम्पेन हमारे प्रालीन की बेहतरीन गुणवत्ता का ही प्रतिरूप है। ऐसे में फरेरो रोषर उनके लिए एक असाधारण उपहार बन जाता हैं, जिन्हें हम प्यार करते हैं। इस दिवाली को हम अपने उपभोक्ताओं के लिए कभी न भूलने वाला यादगार अवसर बनाना चाहते हैं।’
इतालवी मिठास को हर कहीं पहुंचाने के लिए फरेरो रोषर ने मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू सहित भारत भर के आधुनिक ट्रेड स्टोर्स में प्रीमियम और सुरुचिपूर्ण डिस्प्ले यूनिट्स स्थापित की हैं।
इस तरह, हर साल की तरह फरेरो रोचर इस साल भी दिवाली के मौके पर परिवारों को और करीब लाने का काम करते हुए इस उत्सव को यादगार बनाने का प्रयास करेगा।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करेंः
एडफैक्टर्स पीआर
फरेरो रोषर के बारे मेंः
फरेरो रोचर, 1982 से दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए एक पसंदीदा बॉक्सिंग चॉकलेट बन गया है। वास्तव में आज यह बॉक्स चॉकलेट श्रेणी में दुनिया में सबसे आगे हैं। 5 महाद्वीपों के 130 से अधिक देशों में इसे बेचा जाता है। फरेरो रोषर के पारदर्शी बॉक्स ने बॉक्सिंग चॉकलेट बाजार में क्रांतिकारी बदलाव किया। इससे बॉक्स में रखी हर एक सुनहरी प्रालींस दिखती है। आज यह पारदर्शिता ब्रांड पहचान का एक अभिन्न अंग बन चुकी है।
अपने प्रियजनों के लिए एक अनमोल उपहार बनने के पीछे फरेरो रोषर का एक रोचक इतिहास हैः एक परिष्कृत चॉकलेट के सभी पहलुओं को समेटने की इच्छा से प्रेरित, इटालियन चॉकलेटियर फरेरो ने फरेरो रोषर की स्थापना की जो एक अनूठा कई परतों वाला स्वाद देती है, जिसके बीच में होता है क्रीमी भरांव, खस्ता वफर और स्वादिष्ट कुरकुरे हेजलनट। हर एक को सुनहरी पन्नी में लपेटा जाता है।

फरेरो इंडिया के बारे में
फरेरो चॉकलेट और अन्य कन्फेक्शनरी उत्पादों की इतालवी निर्माता है और खाद्य व पेय क्षेत्र में प्रतिष्ठा के लिहाज से दुनिया की नंबर 1 कंपनी है। 11 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक के वार्षिक कारोबार के साथ यह दुनिया में चॉकलेट और कन्फेक्शनरी उत्पादों की तीसरी सबसे बड़ी निर्माता है।
फरेरो ने वर्ष 2004 में भारत में कदम रखा था और कंपनी ने 2007 में पुणे, महाराष्ट्र राज्य के पास बारामती में मैनुफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी का पुणे में अपना कॉर्पोरेट कार्यालय है जबकि भारत में सभी महानगरों और मिनी-मेट्रो शहरों में एक मजबूत वितरण नेटवर्क है। फरेरो इंडिया का क्षेत्रीय बिक्री कार्यालय चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में है।
भारत में फरेरो के प्रसिद्ध ब्रांड में फरेरो रोषर, टिक टेक, किंडर जॉय, किंडर शोको-बोनस क्रिस्पी और न्यूटेला शामिल हैं।
यह भारत में चॉकलेट और कन्फेक्शनरी सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी है। कंपनी ने एशिया और मध्य पूर्व के लिए भारत को अपना उत्पादन केंद्र बनाया है और इसके स्थानीय उत्पादन का आधे से अधिक हिस्सा निर्यात किया जाता है।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 21 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 131 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 245 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला