मरदह थाना क्षेत्र में रात चोरों ने तीन घरों से नकदी सहित लाखों रुपये सामान पर हाथ साफ किया

गाज़ीपुर मरदह थाना क्षेत्र के बगही गांव में बुधवार की रात चोरों ने तीन घरों से नकदी सहित लाखों रुपये सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं ताज्जुब होने वाली बात ये है कि तीनाें ही घर शिक्षकों के ही हैं।

Eros Times: चोरों ने सबसे पहले प्रधानाध्यापिका सत्यवती मौर्य के घर को निशाना बनाया। चाहर दीवारी पर चढ़कर छत के रास्ते घर में दाखिल होकर आलमारी, बक्से का ताले खोलकर 50 हजार नकदी एवं लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता के पति बालकुमार मौर्य ने बताया कि तीन बजे भोर में उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। इस दौरान चोर चोरी कर घर के पीछे की तरफ सामान लेकर भाग रहे थे। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन चोर अंधेरे में भागने में सफल हो गए। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो बगल में स्थित प्रधानाध्यापिका ममता सिंह एवं एक अन्य रिटायर्ड अध्यापक प्रमोद सिंह के बंद पड़े मकान का ताला टूटा हुआ था। प्रधानाध्यापिका अपने पति पूर्व प्रधान सुभाष सिंह के साथ कुछ दिन पूर्व लखनऊ गई थी और घर पर ताला बंद था। चोर ममता सिंह के घर के मेन गेट का ताला काटकर घर में दाखिल होकर आलमारी तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और 10 हजार नगदी चोरी कर लिया।

तीसरी घटना में रिटायर्ड अध्यापक प्रमोद सिंह के बंद पड़े घर में पीछे के रास्ते से मकान में दाखिल होकर आलमारी और बक्सा आदि तोड़कर हजारों रुपये के आभूषण एवं 15 हजार नकदी चोरी कर लिया। तीन घरों में एक ही रात में चोरी की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही।

थानाध्यक्ष की सूचना पर फॉरेंसिक टीम बगही गांव पहुंच कर जांच की। घनी आबादी के बीच स्थित घरों से चोर गिरोह की चोरी की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।चोरी के शिकार तीनों गृहस्वामियों ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित