वह हमें परेशान करते रहेंगे और हम काम करते रहेंगे-गोपाल राय

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी सरकार विपरीत परिस्थितियों में भी जिस तरह काम कर रही है वह काबिले तारीफ है
 शिक्षा जगत के जननायक मनीष सिसोदिया को इस सदन के माध्यम से बधाई देना चाहता हूं कि उनके और दिल्ली सरकार के प्रयासों से शिक्षा क्रांति नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है
 दिल्ली सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ साथ बिज़नेस ब्लास्टर्स जैसे कार्यक्रम के ज़रिये छात्रों को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दिया है
 पहले सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता लोगों को बताने में शर्म महसूस करते थे की उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन आज इसी बात के लिए गर्व महसूस करते हैं
दिल्ली के लोगों के प्रयास से प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा है
EROS TIMES : कैबिनेट मंत्री  गोपाल राय ने विधानसभा में उप राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह हमें परेशान करते रहेंगे और हम मिलकर काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी सरकार विशेष परिस्थितियों में भी जिस तरह काम कर रही है वह काबिले तारीफ है। शिक्षा जगत के जननायक मनीष सिसोदिया को इस सदन के माध्यम से बधाई देना चाहता हूं कि उनके और दिल्ली सरकार के प्रयासों से शिक्षा क्रांति नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
दिल्ली सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ साथ बिज़नेस ब्लास्टर्स जैसे कार्यक्रम के ज़रिये छात्रों को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दिया है। पहले सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता लोगों को बताने में शर्म महसूस करते थे की उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन आज इसी बात के लिए गर्व महसूस करते हैं। दिल्ली के लोगों के प्रयास से प्रदूषण का स्तर लगातार गिर रहा है‌ दिल्ली के अंदर सबसे खतरनाक श्रेणी की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है।
उप राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली के अंदर जिस तरह की परिस्थितियां हैं उनमें यह सदन उपराज्यपाल द्वारा विधानसभा में दिए गए अभिभाषण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। लेकिन इस बार की विशेष परिस्थितियों में भी सरकार ने जिस तरह काम किया है वह काबिले तारीफ है। हम देखते हैं राज्य या केंद्र का जब चुनाव आ रहा होता है तो सरकारें बहुत काम करती है। और चुनाव खत्म होते ही सभी कामों को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं। लेकिन मैं शिक्षा जगत के जननायक  मनीष सिसोदिया जी को इस सदन के माध्यम से बधाई देना चाहता हूं कि दिल्ली के अंदर शिक्षा क्रांति नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आज हमें अफसोस है कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले शिक्षा नीति के जनक मनीष सिसोदिया षडयंत्रों की वजह से हमारे बीच में नहीं हैं। प्राइवेट स्कूलों में जहां एक-दो लाख रूपए डोनेशन देकर एडमिशन होता है, आज हमारी सरकार को गर्व है की ऐसे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रिजल्ट हमारे सरकारी स्कूल के बच्चों ने दिया है। पहले सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता लोगों को बताने में शर्म महसूस करते थे की उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन आज दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों के माता-पिता इसी बात के लिए गर्व महसूस करते हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर न केवल पढ़ाई का बल्कि ऐसी शिक्षा का लोगों के जीवन में कैसा प्रभाव पढ़ना चाहिए इसका भी हमारी सरकार ने खास ख्याल रखा है। क्योंकि भारत में आजादी के बाद जब शिक्षा नीति बन रही थी तब स्वतंत्रता आंदोलन के जननायक महात्मा गांधी ने यह बात रखी थी कि शिक्षा बेरोजगारों को पैदा करने की फैक्ट्री बन रही है। जब कालांतर में यही धीरे धीरे विकास की ओर बढ़ने लगे तब दिल्ली में पहली बार शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ साथ बिज़नेस ब्लास्टर्स जैसे कार्यक्रम के ज़रिये छात्रों को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दिया है।
 गोपाल राय ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ दिल्ली की अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय में 16.81 फीसदी (लगभग 17 प्रतिशत ) की वृद्धि दर्ज की गयी। पिछले सालों के मुकाबले में स्वास्थ्य के मामले में दिल्ली के अंदर अभी तक 522 मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए हैं। यह पूरी दुनिया के अंदर एक नई तरह का प्रयोग है। नए और मौजूदा अस्पतालों में 16 हजार नए बेड जोड़े गए हैं। दिल्ली के अंदर सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने लोगों के प्रति संवेदना और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।
उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली के लोगों को बिजली के क्षेत्र में जो सुविधा मिल रही है, उसके संबंध में उपराज्यपाल ने अपने अभिभाषण में रेखांकित किया है। हमें याद है कि जब आम आदमी पार्टी दिल्ली के अंदर चुनाव लड़ रही थी तब हमारा एक नारा हुआ करता था कि आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो बिजली का बिल हाफ होगा पानी का बिल माफ़ होगा।
 अरविंद केजरीवाल ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। आम आदमी पार्टी वादे से भी ज्यादा काम करने वाली सरकार है। बिजली के क्षेत्र में दिल्ली में 200 यूनिट तक फ्री बिजली, 201 से 400 यूनिट तक के घरेलु उपभोक्ताओं के लिए बिजली सब्सिडी का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही परिवहन के क्षेत्र में दिल्ली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नई बसों का मेला जुड़ रहा है। उसके साथ साथ दिल्ली सरकार की ईवी पालिसी के माध्यम से दिल्ली के लोगों में प्राइवेट गाड़ियों में भी ई व्हीकल चलाने का भी फैशन दिख रहा है।
पर्यावरण को रेखांकित करते हुए गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के लोगों के प्रयास से प्रदूषण का स्तर लगातार गिर रहा है। दिल्ली के अंदर सबसे खतरनाक श्रेणी की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। जहां पहले वह 28 थी, अब वह 2022 में घटकर केवल 3 रह गई है। दिल्ली में पीएम 2.5 और पीएम 10 में भी लगातर गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली के लोगों के प्रयसों से आज दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र में भी वृद्धि दर्ज की गई है। उपराज्यपाल के अभिभाषण से जो तथ्य सामने आए उन तथ्यों के आधार पर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के लिए एक ही बात कहकर अपनी बात समाप्त करना चाहता हूं कि वह हमे परेशान करते रहेंगे और हम मिलकर के काम करते रहेंगे।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला