ये आदतें महिला-पुरुष दोनों को बना सकती हैं इनफर्टिलिटी का शिकार

Eros Times: माता-पिता बनना हर दंपति का सपना होता है, लेकिन शादी के कई साल गुजर के बाद भी बच्चा नही हुआ। ऐसा नहीं है कि दपंति कोशिश नहीं करते हैं। शुरु के कई साल कोशिश की लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ। डॉक्टर के पास जाने के बाद वहां भी कोई मेडिकल कंडीशन की जानकारी नहीं मिली। शादी के इतने समय बाद भी मां नहीं बन पाने से एक महिला की आत्म ग्लानि हो जाती है। किसी महिला को बांझ जैसे शब्द इसलिए मानसिक रूप से ज्यादा परेशान करते हैं क्योंकि ये कहने वाले सास-ननद, ससुर या कोई अपना होता है। 

आशा आयुर्वेदा स्थित डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि नए शादीशुदा जोड़ों की यह समस्या होती है कि वे शादी के दो महीने के भीतर ही रिजल्ट चाहते हैं। जब यह नहीं होता तब महिला पर दबाव डाला जाता है। वह एंग्जायटी में चली जाती है। जिससे स्ट्रेस इनफर्टिलिटी को और बढ़ा देता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 15 में 1 व्यक्ति इनफर्टिलिटी की समस्या का शिकार हो रहे है। 

उनका कहना है कि निसंतानता की समस्या का कारण आधुनिक जीवनशैली और खानपान से जुड़ा है जो तेजी से बढ़ रही है। आपकी जीवनशैली और रोजमर्रा की आदतें भी फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं। निसंतानता की समस्या सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी हो सकती है। ज्यादातर लोगों को निसंतानता की समस्या के बारे में सही जानकारी नहीं है, इसकी वजह से लोग इससे जुड़ी सावधानियों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। 

डॉ. चंचल ने महिला और पुरुष दोनों में फर्टिलिटी कमजोर होने के प्रमुख कारण बताएं है। पहला खान-पान से जुड़ी बुरी आदतों के कारण डाइट में पर्याप्त पोषक तत्व न होने महिला के अंडे और पुरुष के शुक्राणुओं की क्वालिटी खराब होती है। दूसरा नियमित रूप से योगा या व्यायाम नहीं करने से महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी कमजोर होती है। तीसरा पर्याप्त नींद न मिलने के कारण के कारण महिला और पुरुष दोनों ही निसंतानता की समस्या का शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह से आपका प्रजनन स्वास्थ्य प्रभावित होता है। आखिर में आज के समय में हर व्यक्ति इलक्ट्रोनिक डिवाइस के इस्तेमाल करते है। सभी तरह की डिवाइस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन छोड़ते हैं जिसके संपर्क में बहुत देर रहने से इनफर्टिलिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। 

आयुर्वेद की 5000 साल पुरानी पंचकर्म एक प्रमुख चिकित्सा पद्धति है जो विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोगी सिद्ध हुई है। पंचकर्म से इनफर्टिलिटी (निसंतानता) की समस्या को बिना सर्जरी और साइड इफेक्ट के ठीक करने में सबसे प्रभावी उपचार माना जाता है। 

डॉ. चंचल शर्मा कहती है कि इनफर्टिलिटी की समस्या में, पंचकर्म के उत्तर बस्ती के माध्यम से रोगी के दोषों पर काम करके शरीर की प्राकृतिक क्षमता को बढ़ाया जाता है। यह उपचार महिलाओं में अंडे की गुणवत्ता, गर्भाशय नली, गर्भशय और पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करके प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने की क्षमता को बढ़ाता है। हर महीने 40 से 50 महिलाएं आयुर्वेद इलाज की मदद से गर्भधारण करती है। उत्तर बस्ती पद्धति में आयुर्वेदिक औषधियों और तेल को कैथिटर के जरिए महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। उत्तर बस्ती का इलाज आईवीएफ के महंगे इलाज से कई गुना सस्ता है। इस उपचार की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है और इसकी सफलता दर भी आईवीएफ से अधिक है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया