सनातन समर्थकों और सनातन विरोधियों में  लड़ा जाएगा: महन्त नारायण गिरी

Eros Times: नई दिल्ली दूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म पर हमला बोलने वाले यह जान लें कि सनातन धर्म कभी भी खत्म होने वाला नहीं है। इस धर्म को खत्म करने का षडयंत्र रचने वाले खुद खत्म हो जाएंगे, मगर अनादि काल से चला आ रहा सनातन धर्म हमेशा रहेगा। श्रीमहंत नारायण गिरि बुधवार को रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टालिन उदयनिधि व स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग जिनका धर्म, न्याय व सत्य से कोई लेना-देना ही नहीं है,  पूरी मानवता के लिए खतरा हैं। अपने स्वार्थ में लिप्त ऐसे लोग किस हद तक गिर सकते हैं, सनातन धर्म व रामचरित मानस जैसे महान ग्रंथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके उन्होंने यह साबित कर दिया है। ये लोग भूल गए हैं कि सनातन का अर्थ है जो शाश्वत हो, सदा के लिए सत्य हो। जिन बातों का शाश्वत महत्व हो वही सनातन कही गई है। जैसे सत्य सनातन है। ईश्वर ही सत्य है, आत्मा ही सत्य है, मोक्ष ही सत्य है और इस सत्य के मार्ग को बताने वाला धर्म सनातन धर्म भी सत्य है। वह सत्य जो अनादि काल से चला आ रहा है और जिसका कभी भी अंत नहीं होगा वह ही सनातन या शाश्वत है। जिनका न प्रारंभ है और जिनका न अंत है उस सत्य को ही सनातन कहते हैं। यही सनातन धर्म का सत्य है। 

श्रीमहंत नारायण गिरि ने आगे कहा कि सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करता है और विश्व के प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार का ही सदस्य मानता है और सबके प्रति दयाभाव रखता है, मगर इसका मतलब यह नहीं कि कोई कुछ भी बोलता रहेगा और सनातन धर्म कांे मानने वाले चुप बैठे रहेंगे। यह धर्म अपने खिलाफ होने वाले हर प्रकार के षडयंत्रों का मुंह तोड जवाब देना जानते हैं। यह धर्म कितना मजबूत है और इसकी जडें कितनी गहरी हैं, स्टालिन उदयनिधि व स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मानवता विरोधी लोगों को इसका अंदाजा 25 सितंबर को लग जाएगा। 25 सितंबर को दिल्ली में तमिलनाडु भवन का घेराव किया जाएगा और धरना दिया जाएगा। धरने में देश भर से हजारों साधु-संत व भक्त शामिल होंगे। 

स्वामी राघवानंद एवं महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत के अनुसार गीता में भी सनातन धर्म का वर्णन मिलता है।

गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि अच्छेद्योऽयमदाह्योऽयमक्लेद्योऽशोष्य एव च
नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोऽयं सनातनः

अर्थात. हे अर्जुन! जो छेदा नहीं जाता। जलाया नहीं जाता। जो सूखता नहीं। जो गीला नहीं होता। जो स्थान नहीं बदलता। ऐसे रहस्यमय व सात्विक गुण तो केवल परमात्मा में ही होते हैं। जो सत्ता इन दैवीय गुणों से परिपूर्ण हो। वही सनातन कहलाने के योग्य है। 

इस श्लोक के माध्यम से भगवान कृष्ण कहते हैं कि जो न तो कभी नया रहा। न ही कभी पुराना होगा। न ही इसकी शुरुआत है। न ही इसका अंत है। अर्थात ईश्वर को ही सनातन कहा गया है। सनातन धर्म ईश्वर का बनाया हुआ धर्म है और सत्य है। यही एकमात्र धर्म है जो ईश्वर, आत्मा और मोक्ष को तत्व और ध्यान से जानने का मार्ग बताता है। 

महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सनातन धर्म को खत्म करने का षडयंत्र रचने वाले खुद कब खत्म हो गए, पता ही नहीं चला। आज उनका कोई नाम तक लेने वाला नहीं है, मगर सनातन धर्म निरंतर मजबूत होता जा रहा है। पूरे विश्व में एक बार फिर सनातन धर्म का प्रभाव बढ रहा है, जो स्टालिन उदयनिधि व स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोगों से सहन नहीं हो रहा है। इसी कारण वे सनातन धर्म व रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों को मुंह तोड जवाब दिया जाएगा।

महामंडलेश्वर स्वामी कंचन गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सत्य है और सत्य को कभी भी ना खत्म किया जा सकता है और ना ही मिटाया जा सकता है। स्टालिन उदयनिधि व स्वामी प्रसाद मौर्य यह जान लें कि वे कितने भी षडयंत्र क्यों ना रच लें, उन्हें हर बार मुंह की खानी पडेगी और सनातन धर्म ऐसे षडयंत्रों से और अधिक मजबूत होगा। समय आ गया है जो भी सनातन का विरोध करे, सनातनी उसके अंतिम संस्कार तक उसका सामाजिक और राजनैतिक बहिष्कार करें।
हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रवादी शिवसेना के अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने कहा कि 25 सितंबर को तमिलनाडु भवन के घेराव व धरने में पूरे देश से हजारों लोग भाग लेंगे। इस घेराव व धरने का आयोजन।

इस अवसर पर सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष भूषण लाल पाराशर, विश्व हिन्दू परिषद प्रांत मंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करोल बाग जिला के संघचालक अशोक सचदेवा भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग