दिल्ली की सभी रामलीला कमेटियों ने तैयारी शुरू कर दी है इस बार रात 12 बजे तक होंगी रामलीलाएं

लवकुश रामलीला टीम के साथ मुलाकात में सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिया आदेश

रामलीलाओं को हर तरह की सहायता करेगी दिल्ली सरकार

Eros Times: दिल्ली में 15 अक्टूबर से रामलीलाएं शुरू हो रही हैं जिसको लेकर दिल्ली की सभी रामलीला कमेटियों ने तैयारी शुरू कर दी है ।इसी को लेकर आज लाल किला की लवकुश रामलीला कमेटी ने  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की जिसमें लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, चेयरमैन पवन गुप्ता, अंकुर गोयल के साथ सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल भी शामिल हुए ।लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीटिंग में कहा कि दिल्ली में रामलीला मंचन और लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 10 बजे तक ही होता है जिसको बढ़ाकर रात 12 बजे तक किया जाए , इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने तुरंत रजामंदी देते हुए कहा कि दिल्ली में रामलीलाओं का मंचन  रात 12 बजे तक कर सकते हैं, इसको लेकर जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा ।
इसके अलावा लवकुश रामलीला टीम ने MCD संबंधित समस्या बताते हुए कहा कि आमतौर पर 40 दिनों के लिए कमेटियों को एमसीडी ग्राउंड की बुकिंग देती है लेकिन कुछ जगहों पर MCD की तरफ से 10 दिन की ही बुकिंग की अनुमति मिली है जिसको कि बढ़ाया जाना चाहिए ,

इस मुद्दे पर भी सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो MCD को आदेश देंगे कि ज्यादा से ज्यादा दिनों के लिए रामलीला कमेटियों को ग्राउंड बुकिंग की अनुमति दी जाए  ,
इसके अलावा सीएम ने आश्वासन दिया कि MCD की तरफ से रामलीलाओं के ग्राउंड के आसपास दवाओं का समुचित छिड़काव किया जाएगा ताकि मच्छर नहीं पनप पाएं ,
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हर साल रामलीलाओं और दशहरे पर शामिल होते हैं और इस साल भी शामिल होंगे ,

दिल्ली में  छोटी बड़ी लगभग 650 रामलीलाएं होती हैं जिनसे कि लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है ।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान