मोहर्रम के जुलूस में जो उपद्रव हुआ उसके पीछे एक सोची समझी साजिश-कपिल खन्ना

Eros Times: नई दिल्ली विश्व हिन्दू परिषद प्रांत कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस में नांगलोई में जो उपद्रव हुआ है उसके पीछे एक सोची समझी साजिश नजर आती है कुछ लोगों ने बकायदा जो पहले से तय मार्ग था उससे अलग हट करके स्टेडियम में घुसने का प्रयास किया और वहां अपर्याप्त मात्रा में पुलिस बल होने के कारण से पुलिस के कुछ सिपाहियों को चोट भी आई विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत इस प्रकार के उपद्रव की कड़े शब्दों में निंदा करता है और जिन पुलिसवालों को चोट लगी है और जिनके वाहनों को क्षति पहुंची है और जिन लोगों को इनके कारण परेशानी भुगतनी पड़ी है उन सब के परिवारों को विश्व हिन्दू परिषद अपनी संवेदना व्यक्त करता है।

प्रांत मंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि यह जो घटना हुई है इसमें कुछ लोगों ने ऐसा लगता है कि पुलिस प्रशासन को गलत आश्वासन दे करके गलतफहमी में रखा। ऐसे लोग कहीं न कहीं पुलिस उपायुक्त के यहां जो अमन कमेटी होती है उसके अंदर भी घुसे हुए हैं और इस प्रकार से जिन्होंने गलत आश्वासन देकर के उपद्रव को होने में जिनकी भूमिका संदिग्ध है ऐसे में सभी लोगों को पकड़ना चाहिए उनको यह अमन कमेटी है वास्तव में शांति कमेटी होनी चाहिए उसके अंदर से उन्हें बाहर करना चाहिए और जिस प्रकार से रामनवमी की शोभा यात्राएं तय मार्ग से और पुलिस प्रशासन के सहयोग से होते हुए तय सीमा में निकली उसी प्रकार से मोहर्रम के जुलूसों को भी एक सीमा के अंदर अनुमति मिलनी चाहिए थी जो कि नहीं मिली और उनको रोहतक रोड के मुख्य मार्ग पर आने दिया गया जिसके कारण यह उपद्रव मचाया।

इस साजिश को जिन जिन लोगों ने अंजाम दिया और जिन पुलिस अधिकारियों ने झूठे आश्वासनों के ऊपर भरोसा करके वहां जिस प्रकार से अपर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भेजा उनके ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर यह कार्रवाई ठीक प्रकार से नहीं हुई और आने वाले समय में इस प्रकार की उपद्रव हिंदुओं की शोभायात्रा पर या मोहर्रम के जुलूस पर जिहादियों ने किया तो हिंदू समाज अपनी सुरक्षा के प्रबंध और जिहादियों को उत्तर देने के प्रबंध अपने आप कर लेगा। इसलिए इसे विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से हिन्दू समाज की चेतावनी माननी चाहिए और प्रशासन को इसके उचित प्रबंध कर लेना चाहिए। 

इस मौके पर पश्चिमी विभाग मंत्री सुमेर सिंह, विभाग सह मंत्री ओंकार एवं नांगलोई जिला सह मंत्री सुबोध रावत भी उपस्थित रहे। 

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया