मनमौजी पाकिस्तानी महिला है जो अपनी मौज के लिए कुछ भी दांव पर लगा सकती है

राजेश बैरागी की कलम से…

मुझे पाकिस्तान से वाया दुबई,वाया नेपाल होकर गौतमबुद्धनगर के रबुपुरा में एक शक्ल ओ सूरत से हीन युवक के पास पहुंची सीमा हैदर की न तो किसी बात पर यकीन है और न उसके प्रति कोई सहानुभूति ही है। बहुत अधिक संभावना यही है कि वह एक मनमौजी पाकिस्तानी महिला है जो अपनी मौज के लिए कुछ भी दांव पर लगा सकती है। हालांकि केवल इतना भर सोचकर सीमा हैदर को छोड़ा नहीं जा सकता।वह उस पाकिस्तान से आई है जिससे हमारे देश के अच्छे रिश्ते नहीं हैं और वह देश हमारे यहां अशांति फैलाने के लिए अपनी सेना, खुफिया एजेंसी से लेकर बहु बेटियों तक को दांव पर लगा सकता है। सीमा हैदर चार बच्चों को लेकर आई है। मेरा मन कहता है कि ये बच्चे उसके नहीं हैं।उसका पति कोई है भी या नहीं, यह भी पक्का नहीं है।वह कौन हो सकती है? मुझे वह मानव तस्करी में लिप्त किसी अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह से संबंधित लगती है। उसके साथ आए चार बच्चे मानव तस्करी का हिस्सा हो सकते हैं। मुझे उसके पाकिस्तानी जासूस होने का संदेह कतई नहीं है।वह जिस प्रकार लाइमलाइट में आई है, यह लक्षण जासूस के तो नहीं हैं। उससे उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकरोधी इकाइयां निरंतर पूछताछ कर रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी पूछताछ की है।वह खुफिया एजेंसियों की गहन निगरानी में है।उसका प्रेमी और प्रेमी का परिवार भी खुफिया निगरानी में है। क्या उसे केवल पबजी खेल पार्टनर के इश्क में भटककर दूसरे देश से आई एक सिरफिरी महिला समझकर छोड़ दिया जाएगा? मैं सरकार और जांच एजेंसियों के इनपुट और योजना के बारे में कोई अनुमान लगाना नहीं चाहता। परंतु सीमा हैदर का मामला इतना सरल है नहीं जितना दिखाई दे रहा है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित