EROS TIMES: गाजीपुर सिखड़ी चकमलूक में संत भगेलू बाबा नाईट कप क्रिकेट प्रतियोगिता समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव व पूर्व छात्र नेता व जिला पंचायत प्रत्याशी पीयूष विक्रम यादव ने संत भगेलू बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किए। इस मौके परसपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए आज के परिवेश में शिक्षा स्वास्थ्य की चर्चा कहीं भी नहीं हो रही है

जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है खेल के प्रति युवाओं का रुझान है पर सरकार की तरफ से प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण युवा नाराज है बेरोजगारी महंगाई के बाद भी युवा खेल में रुचि रख रहा है आलम यह है कि देश का युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है नौकरियों के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है युवा आप सभी खिलाड़ियों से हम निवेदन करते हैं कि मित्रता भाव से खेल । इस क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर ने खिलवा को हराकर खिताब अपने नाम किया इस मौके पर उपस्थित आमिर अली डॉ समीर सिंह कन्हैया विश्वकर्मा राजू यादव जमुना यादव सुनील अरविन्द पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बाडू यादव अजीत यादव सतीश कुशवाहा पिंटू पाल शत्रुधन तिवारी अखिलेश यादव जगधारी यादव सतीश यादव संजय चौहान संदीप अशोक उपेंद्र टूर्नामेंट के आयोजक संजय यादव बब्लू यादव सर्वानंदराय शानदार कमेंटेटर रोशन वर्मा और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






