हाउस कीपिंग के स्टाफ को पानी को बचाने के प्रयासों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया  गया।  

ग्रीनआर्च सोसाइटी में जल संरक्षण को लेकर क़रीब 200 से अधिक घरेलू सहायिकाओ और हाउस कीपिंग के स्टाफ को पानी को बचाने के प्रयासों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया  गया।  

Eros Times: आज पानी की समस्या विश्व व्यापी है और कई देशों में पीने का पानी पूरी तरह से समाप्त हो चुका है यदि हम आज जागरूक नहीं हुए तो हम कल के लिए जल को संरक्षित नहीं किया तो परिणाम चिंताजनक होंगे आज इसी संदर्भ में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेवियर ग्रीनआर्च सोसईटी में घरेलू कार्य करने वाली सहायिकाओ और हाउस कीपिंग के स्टाफ को पानी को बचाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

ईएमसीटी की संस्थापक और ग्रीनआर्च निवासी समाजसेवी रश्मि पाण्डेय ने बताया की जलवायु परिवर्तन के साथ, पानी तेजी से एक बहुत ही कीमती संसाधन बनता जा रहा है और हम सभी को पानी बचाने के लिए एक बड़े मुहिम  की जरूरत है। हाई राइज बिल्डिंग में ज़्यादातर लोग घरेलू कार्य के लिए हेल्पर्स की मदद लेते है इसलिये हमे इन्हें शिक्षित करने की आवश्यकता है घरेलू साफ़ सफ़ाई के दौरान पानी की बहुत बर्बादी होती है आज कार्यशाला के दौरान बताया गया कि किस तरह से पानी को बचा सकते है यदि हम बर्तनों को साफ करते समय पानी को बहने देने के बजाय उन्हें भिगो दें, फलों और सब्जियों को नल से बहते पानी के बजाय पानी के बर्तन में धोएं और उस पानी को पौधों में डाला जा सकता है इसी प्रकार आरओ से निकलने वाले वेस्ट पानी को घर की सफ़ाई या कपड़े धोने के काम में लाया जा सकता है, किचन का काम करते समय कपड़े धोते समय, पोछा लगाते समय अनावश्यक पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है। 

आज कार्यशाला में ग्रीनआर्च मेंटेनेंस से प्रिंस सिंह ने बताया की इस तरह की जानकारी समय समय पर देनी चाहिए ताकि हर व्यक्ति अपने अपने घरों में पानी को बचाये इस तरह से हम समूह की आदतों को बदलाव करने में सक्षम होंगे जो वास्तव में जल बचाओ अभियान को सफल करने में सक्षम हो सकते हैं।

आज बड़ी संख्या में सभी ने पानी को बचाने की शपथ ली और दूसरे को भी जागरूक करने का निर्णय लिया। 

आज कार्यशाला के दौरान रश्मि पाण्डेय, रुचि जैन, सरिता वर्मा, स्वप्निल शर्मा , प्रिंस सिंह के साथ मेंटेनेंस का स्टाफ एवं 200 से अधिक घरेलू सहायिकाए एवं हाउस कीपिंग स्टाफ उपस्थित रहा  रही।  

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज