रजत विहार सेक्टर-62, नोएडा में नेकी की दीवार व लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ

EROS TIMES:  नेकी की दीवार और लाइब्रेरी की निशुल्क सेवा का शुभारंभ मुख्य अतिथि  इंदु प्रकाश सिंह  (ओ एस डी – नोएडा अथॉरिटी) और विशिष्ठ अतिथि  योगेन्द्र शर्मा  (चेयरमैन – फोनरवा) और  के जैन के कर कमलों से संपन्न हुआ.
कार्यक्रम में विशेष अथिति फोनरवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, जे पी उप्पल, प्रदीप वोहरा और डी एन पांडे, आर डब्ल्यू ए के महासचिव अनिल भट्ट, सुब्रत मोहाकूड, योगेश त्यागी, रोली शर्मा, महेंद् ध्यानी,नेहा कुमार, दिनेश सिंह, बीजू थौमस्, जी पी शर्मा, एस एस परिहार व एस मुराली और रजत विहार निवासी, सोसाइटी में कार्यरत घरेलू सहायिकाएं, अन्य कर्मचारी इत्यादि सम्मिलित हुए।

इंदु प्रकाश ने आर डब्ल्यू ए – रजत विहार के इस कार्य को सराहते हुए कहा कि सोसाइटी में ये बहुत नेक कार्य किया गया है, समाज को इस तरह के कार्यों में बड़चड कर भाग लेना चाहिए।

योगेंद्र शर्मा ने नेकी की दीवार और लाइब्रेरी को आज समाज की जरूरत बताते हुए कहा कि रजत विहार, सी ब्लाॅक में ये एक नेक कार्य हुआ है इससे गरीब तबके का उत्थान होगा और लाइब्रेरी से शिक्षा का स्तर बड़ेगा।
आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी अथितियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कई वर्ष पहले से ये विचार मन में था और उसे आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर साकार होते हुए देखकर खुशी की अनुभूति हो रही है, नेकी की दीवार और लाइब्रेरी से सभी जरूरत मंदों का लाभ होगा।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला