Eros Times: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की टीम ने नव नियुक्त अपर आयुक्त आनंद कुलकर्णी से शिष्टाचार भेंट की l उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि आज सेक्टर 108 कमिश्नर ऑफ़िस में आनंद कुलकर्णी से भेंट कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया और उनका नोएडा स्थानांतरण होने पर स्वागत किया गया।कानपुर से नोएडा स्थानांतरण होने पर कानपुर से व्यापारी नेता कपिल सबरवाल भी आज साथ में उपस्थित रहे।

प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता में मुलाक़ात के बाद कहा कि युवा अधिकारियों का नोएडा में स्थानांतरित होने से नोएडा कि पुलिस टीम को बहुत ज़्यादा बल मिल रहा है। इससे यहाँ क्राइम में बहुत ज़्यादा कमी आयी है। अपर आयुक्त कुलकर्णी जी ने कहा की हम हमेशा व्यापार मण्डल के साथ है। व्यापारी को यहाँ कोई समस्या नहीं आने देंगे। व्यापारी किसी भी समय अपनी समस्या को लेकर यहाँ आ सकते है। कुलकर्णी जी ने कहा हमारी पूरी टीम हमेशा समाज सेवा के लिए आगे रहेगी और आपके साथ हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर काम करेंगे।






