सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा प्रांतीय सभा का भव्य आयोजन

Eros Times: नोएडा सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा प्रांतीय सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के कई महत्वपूर्ण हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल , दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, एमएलसी दिनेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल,पूर्व आई ए एस अधिकारी दीपक सिंघल ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री रामकुमार तायल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा नोएडा महानगर इकाई के चेयरमैन धर्मपाल गोयल ने किया। नोएडा इकाई के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग एवं कोषाध्यक्ष ललित सिंघल ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित जनों को पटका ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सभा में विभिन्न जिलों से आए हुए जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन नोएडा इकाई द्वारा अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा, अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतनारायण गोयल, प्रदीप मित्तल, रामनिवास बंसल, सुरेश गुप्ता, महासचिव विपिन अग्रवाल, बजरंगलाल गुप्ता, तरुण राज, पवन गोयल, एस एम गुप्ता, शांतनु मित्तल, मनीष गुप्ता, राजेन्द्र गर्ग, मोतीराम गुप्ता आदि को पटका ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज दान देनेवाला है, लेनेवाला नहीं है।समाज ने हमेशा ही गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की है। इसीलिए इस समाज का सम्मान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने अग्र समाज के लोगों को एकजुट करने का आह्वान किया। सभा में राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान कोष के गठन का निर्णय लिया गया। पूर्व आई ए एस अधिकारी दीपक सिंघल को इसका संयोजक बनाया गया।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान