टीम ने किया वेरिफिकेशन TB मुक्त ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन

जनपद की चार ग्राम पंचायतों की ओर से किया गया है टीबी मुक्त पंचायत का दावा

सोमवार को दादरी ब्लॉक की गुलावठी और उपरालसी का किया गया सत्यापन

जेवर ब्लॉक की पंचायत चचूरा व दिलेरपुर का सत्यापन का कार्य 15 फरवरी होगा
 
Eros Times: नोएडा। टीबी मुक्त पंचायत के लिए जिला स्तरीय वेरिफिकेशन टीम ने सोमवार को जेवर ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों का दौरा किया। टीम ने ग्राम पंचायत गुलावठी और उपरालसी का भौतिक सत्यापन किया।जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आर.पी. सिंह ने बताया की जनपद की जिन चार पंचायतों की ओर से दावा प्रस्तुत किया गया है, उनमें तीन में टीबी का एक भी मरीज नहीं है, केवल एक पंचायत में टीबी का एक मरीज है। उन्होंने बताया-  दादरी ब्लॉक की दो पंचायत उपरालसी व गुलावठी खुर्द, जेवर ब्लॉक की दो पंचायत चचूरा व दिलेरपुर की ओर से टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा हासिल करने के लिए दावा पेश किया गया है।

उन्होंने बताया- दादरी की उपरालसी पंचायत में 1388 की आबादी में केवल एक टीबी मरीज मिला है, जबकि गत वर्ष यहां टीबी सक्सेस रेट सौ प्रतिशत था। इसके अलावा यहां दवा वितरण, निक्षय पोषण योजना, न्यूट्रिशन सपोर्ट में भी उपलब्धि सौ प्रतिशत रही। 1469 की आबादी वाली गुलावठी खुर्द पंचायत में एक भी टीबी रोगी नहीं है। इसी तरह जेवर ब्लॉक की दो पंचायत चचूरा व दिलेरपुर में टीबी का एक भी रोगी नहीं है। चचूरा की आबादी 2005 व दिलेरपुर की आबादी 207 है।

डा. सिंह ने बताया- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में जिला स्तरीय वेरिफिकेशन टीम ने सोमवार को जेवर ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों गुलावठी और उपरालसी का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान टीम ने उपरालसी में टीबी मुक्त हुए रोगी से बातचीत की। उनसे योजना का लाभ मिलने की जानकारी ली। टीम ने टीबी यूनिट पर ऑनलाइन डेटा परीक्षण करने के साथ उपचार पंजिका से उसका मिलान भी किया। 

सत्यापन के लिए पहुंची टीम में जिला क्षय रोग अधिकारी डा.आरपी सिंह, जिम्स के कम्युनिटी मेडसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अनुराग, जिला पंचायती राज विभाग की ओर से शकील अहमद, विश्व स्वास्थ्य संगठन की कंसलटेंट डा. रेनू डेफे, जिला कार्यक्रम समन्वयक अम्बुज पांडेय शामिल रहे।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि सत्यापन की रिपोर्ट को क्षय रोग विभाग की ओर से जिले को भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य स्तरीय वेलीडेशन टीम और सेंट्रल वेलीडेशन टीम इन ग्राम पंचायतों का डेटा परीक्षण करेंगी। परीक्षण कार्य के आधार पर जिलाधिकारी की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च को संबंधित ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। 
 डा. सिंह ने बताया जेवर ब्लाक की पंचायत दो पंचायत चचूरा व दिलेरपुर का सत्यापन का कार्य 15 फरवरी को किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग