नोएडा के वेडिंग विला बैंक्विट हॉल में 15 फरवरी को सजेगा श्री श्याम बाबा का दरबार

Eros Times: नोएडा। श्री श्याम सेवक परिवार नोएडा – ग्रेटर नोएडा द्वारा पंचम वार्षिक फागुन महोत्सव के संबंध में जानकारी देने हेतु एक प्रेस वार्ता एवम मेहँदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री श्याम सेवक परिवार संस्था के प्रवक्ता विकास जैन ने बताया कि 15 फरवरी को सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल में श्री श्याम बाबा का पंचम वार्षिक फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा मानस हॉस्पिटल सेक्टर 34 से 3:00 बजे प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल तक आएगी जिसमें होली महोत्सव के रूप में निशान यात्रा में हवा मे रंगों की होली खेली जाएगी

श्री श्याम परिवार संस्था के अध्यक्ष सौरभ सिंगल ने बताया कि इस बार कीर्तन विशेष होगा जिसमें प्रख्यात हिंदूवादी सनातनी भजन गायिका अंजलि द्विवेदी बरेली, शुभम – रूपम कोलकाता, वेद रसिक वृंदावन, श्रीभगवान दीक्षित सोनीपत से बाबा का गुणगान करेंगे।और सभी भक्तों को समुद्र मंथन का महा विशाल दृश्य देखने को मिलेगा और सच्चे मोती, हीरों से बाबा की नज़र उतारी जाएगी। और श्री श्याम बाबा को 56 भोग का प्रसाद लगाया जाएगा।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य अमित गोयल ने बताया कि प्रवेश द्वार पर आपको अयोध्या मंदिर और भगवान राम के दर्शन होंगे। इसी के साथ राधा रसोई का आयोजन आए सभी श्याम भक्तों के लिए किया जाएगा

निखिल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मध्य में बच्चों से धार्मिक क्विज आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चों को के गिफ्ट दिए जाएंगे।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य नवनीत गुप्ता ने बताया कि पंजाब के ढोल द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे इसी के साथ वृंदावन से राधा कृष्ण की झांकी हमारे बीच रहेगी l उन्होंने बताया कि बाबा के लिए स्पेशल इत्र यूएई से मंगाया गया है।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस