पिता-पुत्र के संबंधों की कहानी है ‘नारायण’

नई दिल्ली/EROS TIMES : बॉलीवुड इंडस्ट्री में पारिवारिक कहानियों वाली कई फिल्में रिलीज हुईं, जो अपनी जगह बनाने में भी कामयाब हुईं हैं। इसी कड़ी में 3 नवंबर को एक नई फिल्म ‘नारायण’ रिलीज होने वाली है, जिसका निर्देशन जोगेश सहदेव ने किया है। चूंकि जोगेश सहदेव स्वयं दिल्ली के मूल निवासी हैं, इसलिए उन्होंने इस फिल्म का टैगलाइन भी ‘अपनी दिल्ली की फिल्म’ रखा है। अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पिछले दिनों जोगेश सहदेव फिल्म के कलाकार- अभिनेता राहुल अमाथ के अलावा फिटनेस डायरेक्टर अमिंदर सिंह, मेडिकल कंसल्टेंट डॉ. राजीव वर्मा एवं एक्शन डायरेक्टर राजेश डढवाल के साथ मीडिया से रूबरू हुए।

मीडिया से बातचीत में जोगेश सहदेव ने बताया कि ‘नारायण’ धैर्य और दृढ़ संकल्प की कहानी है, और जो कि 40 वर्षीय आम आदमी अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए खोज में हास्यास्पद और विचित्र बात कैसे करता है। यह काफी भावनात्मक फिल्म है जो आम आदमी पर केंद्रित है। दरअसल, इस फिल्म की कहानी एक 40 वर्षीया इंसान का धैर्य एवं दृढ़ता को दर्शाएगी कि कैसे वह अपने परिवार को मुश्किल टाइम में संभालता है। कहानी के अनुसार, यह फिल्म नारायण के बेअे कबीर के इर्दगिर्द घूमती है, जो नेहा नामक एक लड़की से प्यार कर बैठता है। उसे खुश रखने के लिए कबीर हमेशा उसे महंगे गिफ्ट लेकर देता है। इस वजह से वह फिल्म में गलत लोगों की कंपनी के साथ सौदेबाजी कर लेता है, जिसके बाद उसके पिता नारायण उसकी जमानत करवाने का निर्णय लेते हैं। दरअसल, यह एक पिता और बेटे का प्यार और संबंध की कहानी है, जिसे आज की नई पीढ़ी में बताया जाना चाहिए। यह फिल्म लोगों को काफी अच्छा मैसेज देगी।

लेखक-निर्देशक एवं अभिनेता जोगेश सचदेवा ने बताया इमोशनल फैमिली ड्रामा एक ऐसा फार्मूला है, जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करते हैं. यह आपको अपनी सीट से चिपका के रखता है और इस तरह फिल्म ऑडियंस को अपने साथ अच्छे से जोड़ती है. इस कहानी का आइडिया मेरे ज़ेहन में लंबे समय से था और अब आखिरकार हम फिल्म के साथ तैयार हैं। उन्होंने बताया मल्टी-स्टारर फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं है। टीम की कोशिशें काबिल-ए-तारीफ़ हैं और मुझे फिल्म का स्वरूप बेहद पसंद आया है। उन्होंने कहा कि जब आप एक ऐसी कहानी वाली फिल्म के साथ जुड़े हों, तो आप के ऊपर एक भरी ज़िम्मेदारी आ जाती है। मेरी पूरी टीम ने मुझे मेरा बेस्ट देने में बहुत मदद की है। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सफलता मिले और सभी फिल्म प्रेमियों से दरख्वास्त करूंगा कि वे फिल्म देखने ज़रूर जाएं।

उल्लेखनीय है कि अजीवीना फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है जोगेश सचदेवा ने। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में जोगेश सचदेवा, हैरी सेखों, राहुल आमथ, एकलव्य कश्यप, करिश्मा सिंह, राघव शर्मा एवं अंचल गोस्वामी दिखेंगे। फिल्म के गीतकार एवं संगीतकार चाहत, सौरव, जयंत, शिवा एवं ज़मन हैं, जबकि गानों को आवाज सौरव मिश्रा, जसराज जोशी, सलमान खान, जयंत सांकला ने दी है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग