बड़े पर्दे पर जल्द आएगी महाठग सुकेश चंद्रशेखर की कहानी

EROS TIMES: महाठग सुकेश चंद्रशेखर और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच चल रहे नाटक ने न केवल आमजन बल्कि फिल्म निर्माताओं का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। मायानगरी में नई चर्चा यह है कि फिल्म निर्माता आनंद कुमार अब सुकेश के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल के एएसपी जेलर दीपक शर्मा भी कहते हैं कि सुकेश की कहानी में लोगों की बड़ी दिलचस्पी है, क्योंकि यह बहुत ही रोचक और रोमांचक है। और, आनंद जी ने इसका काल्पनिक लेखा—जोखा बनाने की योजना बनाई है। इस बात की तस्दीक इस बात से भी होती है कि पिछले दिनों आनंद कुमार न केवल राजधानी दिल्ली आए थे, तिहाड़ के जेलर एएसपी दीपक शर्मा के साथ सुकेश के बारे में जानकारी के लिए बैठक भी की थी। इतना ही नहीं, दीपक शर्मा ने इस बैठक को लेकर सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता आनंद कुमार के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिससे सुकेश चंद्रशेखर पर आधारित फिल्म बनाने की योजना की पुष्टि भी होती है।
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने और कथित रूप से फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।
आनंद के एक करीबी सूत्र का कहना है कि फिल्म निर्माता सुकेश की ठगी की रोमांचक कहानी के बारे में महत्वपूर्ण और अनकही जानकारियां एकत्र कर रहे हैं जिसने भारत में राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों को हिलाकर रख दिया है। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए आनंद कुमार ने छह महीने के लिए दिल्ली में एक आलीशान होटल भी बुक किया है।
चूंकि प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है, ऐसे में फिल्म की कास्टिंग और शूटिंग स्थलों की जानकारियां गुप्त रखी गई है, जिसके जल्द ही बाहर आने की उम्मीद है। इस फिल्म के 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग