हम तुम्हें चाहते हैं’ की स्टारकास्ट ने‌ दिल्ली में किया फ़िल्म का प्रमोशन

 Eros Times: शुक्रवार यानी 13 अक्तूबर को देशभर के सिनेमाघर में रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का प्रचार-प्रसार ज़ोर-शोर से चल रहा है. इसी कड़ी में आज नई दिल्ली के शंग्री-ला ईरोस होटल में फ़िल्म का प्रमोशनल कार्यक्रम रखा गया था जिसमें फ़िल्म की स्टारकास्ट   जन्मेजय सिंह ,ऋतुपर्णा सेनगुप्ता,अनुस्मृति सरकारके अलावा फ़िल्म के निर्माता गोविंद बंसल व रीमा‌ लहिड़ी और  गायक रेगो बी ने भी हिस्सा लिया.

ग़ौरतलब है कि ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ में ‘सेवा सेवा’ के ज़रिए एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं सिंगर रेगी बी, जो दिवंगत संगीतकार बप्पी लहिड़ी के पोते भी हैं.
 
उल्लेखनीय है कि‌ इस फ़िल्म का‌ निर्माण गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी द्बारा किया गया है जबकि असरदार ढंग से फ़िल्म का निर्देशन राजन लायलपुरी ने किया है. 13 अक्तूबर के दिन रिलीज़ होने जा रही ये फ़िल्म लोगों को ख़ूब पसंद आएगी और दर्शक एक लम्बे अर्से तक इस फ़िल्म को भुला नहीं पाएंगे. ये फ़िल्म एक ऐसा सिनेमाई साहकार हैं जो अंत तक आपको अपने सीट से हिलने नहीं देगी. फ़िल्म में कहानी कहने के अंदाज़ से लेकर तमाम कलाकारों का उम्दा अभिनय दर्शकों के दिलों पर गहरा असर करेगा.

इस फ़िल्म के ज़रिए अभिनेता जन्मेजय सिंह  बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. उनके अलावा इस फ़िल्म में रितुपर्ण सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, ज़ाकिर हुसैन, अनुस्मृति सरकार, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, टीना घई, अनिल नागरथ, कौशल शाह, संगीता सिंह और हितेश सम्पाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. मेकर्स का मानना है कि इतने उम्दा कलाकारों के साथ बनाई गई यह फ़िल्न यकीनन दर्शकों को ख़ूब पसंद आएगी.

उल्लेखनीय है कि ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ के सुमधुर गानों को दिग्गज संगीतकार बप्पी लहिड़ी ने कम्पोज़ किया है जबकि रीमा‌ लहिड़ी ने एसोसिएट म्यूज़िक डायरेक्टर की भूमिका निभाई है और बाप्पा बी. लहिड़ी ने संगीत को संवारने के साथ-साथ फिल्म का पार्श्व संगीत भी दिया है. फ़िल्म के गानों को फ़िल्म के निर्देशक राजन लायलपुरी ने लिखा है. फ़िल्म के तमाम गीतों को एक से बढ़कर एक गायकों ने अपनी सुमधुर आवाज़ से सजाया है जिनमें दिवगंत बप्पी लहिड़ी, शान, रेगो बी, पलक मुच्छल, अलगा याग्निक, सना अजीज़ और अनूप जलोटा का शुमार है. फ़िल्म का संगीत सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है. यह अपने आप में इसलिए अनूठा है क्योंकि बप्पी लहिड़ी द्वारा प्राप्त पहले  प्लेटिनम डिस्क एलबम ‘लिटिल स्टार’ को सारेगामा ने ही रिलीज़ किया था. अब बप्पी लहिड़ी के पोते रेगो बी का पहला बॉलीवुड गाना भी इसी लेबल द्वारा जारी किया जा चुका है. इतना ही नहीं, सारेगामा ही वो लेबल है जिसने‌ अब रेगो बी. का पहला फिल्मी गीत भी जारी किया है.

ग़ौरतलब है कि महज़ 13 साल के रेगो बी फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ में गाए गाने ‘सेवा सेवा’ के ज़रिए बॉलीवुड में क़दम रखने जा रहे हैं. इस कॉमिक और मनोरंजन से भरपूर गाने को राजपाल यादव पर फ़िल्माया गया है. फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का गीत ‘सेवा सेवा’ इसलिए भी अभूतपूर्व है क्योंकि रेगो बी पहले ऐसे गायक के रूप में सामने आए हैं जिन्होंने अपने ही दादाजी बप्पी लहिड़ी द्वारा बनाई धुन पर आधारित गाने को अपनी आवाज़ दी है. उल्लेखनीय है कि रेगो बी लहिड़ी परिवार की चौथी पीढ़ी के गायक है जिन्होंने बतौर गायक बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है. यही बात इस गीत को और भी ख़ास बना देती है. रेगी बी ने अपनी संगीतमय सफ़र की शुरुआत सारेगामा नामक मशहूर लेबल के साथ शुरू की है जिससे लहिड़ी परिवार का गहरा ताल्लुक है.

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला