ऑपरेशन क्लीन मनी का दूसरा चरण शुरू किया आयकर विभाग ने, होगी 60,000 लोगों की जांच

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: सुनकर आप कहीं चौंक ना जाये, आपको बता दे की आयकर विभाग ने ऑपरेशन क्लीन मनी से दूसरे चरण को लॉन्च कर दिया है इसके तहत करीब 60,000 लोगों की जांच की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य इन खातों में नोटबंदी के फैसले के बाद जमा अघोषित आय का पता लगाना है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने कहा कि‍ नोटबंदी के बाद (9 नवंबर 2016) से 28 फरवरी तक 9,334 करोड़ रुपए की अन डिक्लेयर इनकम का पता लगाया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा बीते साल 8 नवंबर को की थी।

सीबीडीटी ने आगे कहा, “60,000 लोगों से ज्यादा जिसमें से 1,300 लोग अति संदिग्ध हैं, जिन्होंने नोटबंदी के बाद भारी मात्रा में लेन-देन किया है। वहीं 6,000 हाई वैल्यू प्रॉपर्टी पर्चेज ट्रांजैक्शेन और 6,600 वि‍देशों में भेजे पैसों के मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों में लोगों से जवाब मांगा गया था। इसमें से जि‍न्होंने रि‍स्पॉन्सन नहीं दि‍या है उनसे पूछताछ की जाएगी।”

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन के नवीनतम संस्करण को लॉन्च करने से पहले संदेह वाले कैश डि‍पॉजि‍ट की पहचान करने के लि‍ए एडवांस डाटा एनालि‍टि‍क्सर का यूज कि‍या गया है। गौरतलब है कि ऑपरेशन क्लीन मनी के पहले चरण में जिसे इस साल 31 जनवरी को लॉन्च किया गया था। इसमें विभाग ने 17.92 लाख लोगों से ऑनलाइन पूछताछ की थी जिसमें से 9.46 लाख लोगों ने विभाग को जवाब दिया था।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस