अणुव्रत के नियमों से हो सकता है  अमन चैन के साथ शाश्वत विकास

मस्जिद जामिया इनायत चुरू में अणुव्रत आचार्य संहिता का उर्दू में लिखा बोर्ड लगा

Eros Times: चूरू। अणुव्रत समिति चुरु द्वारा अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की संगठन मंत्री डॉ कुसुम लुनिया के नेतृत्व में उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित मस्जिद जामिया इनायत में अणुव्रत आचार्य संहिता का उर्दू में लिखा बोर्ड लगाकर फिर से  नया इतिहास कायम किया है और सभी को सद्भावना सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है। मस्जिद के इमाम साहब जनाब अख्तर जमील ने बताया कि अणुव्रत के संदेश हर धर्म संप्रदाय के लिए समान है तथा दुनिया में मोहब्बत और एक दूसरे के प्रति सौहार्द कायम करने के लिए बहुत उपयोगी हैं इनसे दुनिया में व्याप्त बुराइयों को कम किया जा सकता है।

डॉ कुसुम लुनिया ने कहा कि अणुव्रत के नियमों से हो सकता है  अमन चैन के साथ शाश्वत विकास ।अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण जी की अनुशासना में अणुव्रत विश्व भारती द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को अणुव्रत समिति चुरू के नेतृत्व ने मस्जिद जामिया इनायत द्वारा जन जन तक पहुंचाने का जो प्रयास किया गया है वह बहुत ही सराहनीय है। समिति अध्यक्ष रचना कोठारी ने सब से चुरू समिति से जुडने का आह्वान किया।

इस मौके पर मस्जिद कमेटी के असलम खान, गफ्फार खान मेहरी, बाबू खान बिनासर, बाबू खान चौहान, मांगीलाल, बाबू खान रिसालदार, लियाकत खान, आमीन खान, मुबारिक मनियार, सादिक मनियार, यूसुफ भाटी, हाजी अहमद हुसैन, हाजी अल्लादीन खान व मोहम्मद हुसैन ने समिति के पदाधिकारियों व डॉ लुनिया  का स्वागत किया तथा अणुव्रत के नियमों को सर्वजन समाज के लिए बहुत उपयोगी बताया। समिति के मंत्री ताहिर खान एडवोकेट ने वहां पधारे सभी का आभार व्यक्त किया

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 12 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 19 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 73 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 8 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी