बिजली निगम की मनमानी से उद्योगों की बढ़ रही परेशानी – सुरेंद्र सिंह नाहटा

Eros Times: नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास की राह आसान बनाने में जुटी, पश्चिमांचल बिजली वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के निगम की विजिलेंस के अधिकारी-कर्मचारी सरकार की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले नोएडा के उद्योगों पर विद्युत निगम अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रहा है। बिजली कनेक्शनों की  जांच के नाम पर उद्यमियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता राजीव मोहन, प्रबंध निदेशक चित्रा वी, जिला अधिकारी मनीष वर्मा, विधायक पंकज सिंह और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को पत्र लिखकर विद्युत वितरण निगम की मनमानी की शिकायत की है। 

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने बताया कि प्रदेश सरकार आईटी कंपनियों को उद्योग मानती है और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण भी इस सेक्टर को उद्योग का दर्जा दे रहे हैं। बड़े अश्चर्य की बात है कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम आईटी सेक्टर को उद्योग नहीं मान रहा है। आईटी उद्योगों को नोटिस जारी कर भारी-भरकम जुर्माने का बोझ डाला जा रहा है। उद्योगों की श्रेणी में आने वाली आईटी कंपनियों पर वाणिज्यिक विद्युत दरों का आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। विद्युद वितरण खंडों में औद्योगिक परिसरों का सर्वे कर टैरिफ परिवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, आईटी उद्यमियों को लाखों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। 
संयोजन जांच के नाम पर उद्यमियों को अनाप-शनाप नोटिस भेजकर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और निगम की विजिलेंस के अधिकारी-कर्मचारी उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अनुचित तरीके से औद्योगिक इकाइयों में अनियमितता दिखाकर राजस्व निर्धारित कर उद्यमियों पर एफआईआर दर्ज कराने का डर दिखाया जा रहा है। औद्योगिक विकास के लिए बने सकारात्मक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के मामले संस्था के संज्ञान में आए हैं। सेक्टर-63 के एक उद्यमी को  670782.00 रुपये जमा करने का नोटिस भेजकर दबाव बनाया जा रहा है। इसी तरह सेक्टर-4 स्थित औद्योगिक इकाई पर 195741.00 रुपये और सेक्टर-10 के उद्यमी को अधिशासी अभियंता खंड पांच की तरफ से नोटिस भेजा गया है। 

देश व प्रदेश की आर्थिक तरक्की में नोएडा के उद्योगों का योगदान बना रहे, इसके लिए उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जानी चाहिए। औद्योगिक सेक्टरों में स्थित स्लम में बिजली चोरी से हो रहे लाइन लॉस को रोकने का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। बिजली ढांचे को सुधारकर नोएडा को सही मायने में नो पावर कट जोन बनाया जाना चाहिए। परंतु विद्युत वितरण निगम उद्यमियों का मनोबल बढ़ाने की जगह अनुचित कार्रवाई का दबाव बढ़ाकर आर्थिक बोझ डालने का काम कर रहा है। कनेक्शनों की जांच के नाम पर अनावश्यक नोटिस भेजकर उद्यमियों का उत्पीड़न बंद किया जाए, तब ही एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और देश व प्रदेश की आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। जब सरकार और प्राधिकरण आईटी कंपनियों को उद्योगों का दर्जा दे रहे हैं तो विद्युत निगम को औद्योगिक विद्युत दरों के हिसाब से ही टैरिफ निर्धारित करने चाहिए। कराए जाएं। औ्द्योगिक इकाइयों के निरीक्षण के नाम पर उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहे विद्युत निगम एवं विजिलेंस के कर्मचारी-अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग