नॉएडा विधायक पंकज सिंह के सामने उठाई रोज़गार नीति की खामियां

मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी  बात , नॉएडा प्राधिकरण की नीति त्रुटिपूर्ण 

Eros Times: नॉएडा। नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल नॉएडा विधायक श्री पंकज सिंह से मिला  , इस दौरान उन्होंने नॉएडा प्राधिकरण की रोज़गार नीति पर सवाल खड़े किये और उनसे इन समस्याओं को दूर कर जल्द प्राधिकरण में नौकरी ओपन रिक्रूटमेंट के माध्यम से शुरू किया जाए जिससे आम नागरिकों और ग्रामीणों को अपने अधिकार मिल सके और साथ ही ज़्यादा वर्कफोर्स के कारण नॉएडा प्राधिकरण भी अच्छी सुविद्याएँ प्रदान कर सके , इसके साथ ही उनसे यह मांग भी रखी की वह इस बाबत मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भी बात करें और नॉएडा प्राधिकरण की गलतियों को ठीक करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करवाएं।   

पंकज सिंह ने कहा कि वह इस बाबत  प्राधिकरण में बात करेंगे और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री महोदय से भी बात करेंगे।  

गौरतलब है की शहर को चलाने की ज़िम्मेदारी लिए नॉएडा प्राधिकरण दशकों से आम जनता के लिए ,यहाँ के ग्रामीणों के लिए प्राधिकरण में नौकरी दिलवाने में विफल रहा है।

हाल ही में एक आरटीआई के जवाब में जो नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने प्राधिकरण में लगाई थी , जिसमें श्री तोमर ने पूछा था की नॉएडा प्राधिकरण में कितने पद खाली हैं और अंतिम बार कब नॉएडा प्राधिकरण द्वारा खुले चयन हेतु नौकरियां निकाली थी और उनमें कितने लोगों का चयन हुआ था , जिसके जवाब में प्राधिकरण कहता है की 2015 में प्राधिकरण में समूह ख ,ग एवं घ के लिए 254 रिक्तियां घोषित की  थी जिसके लिए विज्ञापन निकाला गया था।

 प्राधिकरण में संविदाकार के माध्यम से कार्यरत श्रमिकों द्वारा प्राधिकरण द्वारा विज्ञापित 254 पदों पर अपनी सेवा नियमित करने हेतु तथा चयन प्रक्रिया को निरस्त करने हेतु मा उच्च न्यायालय , इलाहाबाद , में वाद दायर किया गया।  मा उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश  होने के कारण भर्ती प्रक्रिया स्थगित की गयी थी।  तदोपरांत प्राधिकरण बोर्ड की 194 वीं बैठक दिनांक 26 /04 /2018 के द्वारा संचालक मंडल द्वारा प्राधिकरण की वर्ष 2015 में प्रारम्भ की गई भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया।  मुलाकात के दौरान संस्था से दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नवदीप राठी भी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 96 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान