एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘सीता वनवास’’ नाटक का हुआ मंचन

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा के द्वितीय और तृतीय वर्ष के अभिनय के छात्रों द्वारा प्रख्यात लेखक आगा हश्र काश्मीरी द्वारा लिखित नाटक ‘‘सीता वनवास’’ का मंचन किया गया। इस नाटक में सीता के वनवास, लव कुश द्वारा अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को पकड़ना और उनके एवं पिता राम के मध्य के अनुभव, पिता से पुनर्मिलन को दर्शाते हुए सीता जी के धरती में समाने के दृश्य का मंचन छात्रों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा की चेयरपरसन श्रीमती पूजा चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने इस नाटक के मंचन का आनंद लिया।

एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा की चेयरपरसन श्रीमती पूजा चौहान ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के नाटकों को मंचन आपको प्रयोगिक अनुभव प्रदान करते है और आपको क्षेत्र की बारिकियों को समझने, गलतियों को सुधारने के लिए सहायता करते है। छात्रों द्वारा सीता वनवास नाटक का बेहतरीन मंचन किया गया जिसने सबका मनमोह लिया। उन्होनें छात्रों को प्रख्यात लेखकों द्वारा लिखे गये और भी नाटको पर कार्य करने और उनके मंचन की रूपरेखा तैयार करने की सलाह दी।

इस नाटक में एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा की अभिनय की छात्रा श्रेया चौधरी ने सीता की भूमिका निभाई, जबकि अथर्व वर्मा ने राम का किरदार निभाया, फरदीन खान ने निभाया लक्ष्मण का किरदार, हनुमान के रूप में गौतम प्रकाश, हिरण्मयी कुंटे ने लव की भूमिका निभाई, कुश के रूप में नंदिनी सैनी, गुरु वाल्मिकी के रूप में धैर्य तनेजा, सांवल सहगल ने दुर्मुख की भूमिका में इस नजर आए । नाटक में रजक के रूप में शिवांश राज और पृथ्वी और राजकी के रूप में नमामि राणा, गुरु वशिष्ठ के रूप में सिद्धांत सूद, विभीषण के रूप में शिवांश राज, नागार्जन के रूप में अर्जुन इस नजर आए। नाटक में पारसी शैली के रंगमंच, नृत्य, संगीत, विशाल सेट, विभिन्न प्रकार के प्रकाश और ध्वनि के सभी तत्व शामिल थे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 96 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान