‘कौन बनेगा करोड़पति’ का आखिरी सप्ताह होगा खास, रोबोट भी होगा शो का हिस्सा

मुंबई/EROS TIMES : सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला सबसे लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 9वां सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। शो का ये आखिरी सप्ताह होगा। केबीसी अपने पहले एपिसोड से ही टीआरपी की रेस में टॉप पर बना हुआ है। अब चैनल ने शो के फिनाले वीक को और अधिक स्पेशल बनाने के लिए कई खास इंतजाम किए हैं। जैसे इस हफ्ते शो का समय बदल दिया गया है। पहले यह नौ बजे आता था लेकिन इस हफ्ते शो की टाइमिंग साढ़े आठ बजे की रहेगी। इसके अलावा इस वीक शो से एक नया सदस्य जुड़ने वाला है और वह एक रोबोट है जिसका नाम ‘बीमी’ है।इस शो में वह वीडियो-अ-फ्रेंड के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। रोबोट के अलावा इस हफ्ते शो में कई बड़े चेहरे भी नजर आएंगे, जिनमें विद्या बालन, विराट कोहली और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का भी नाम शामिल है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के निर्माताओं ने इस खासियत के साथ शो को और दिलचस्प बनाने का इरादा किया है। वैसे भी शो अमिताभ बच्चन और करोड़ रु. जीतने के ख्वाब की वजह से दर्शकों में हॉट केक बना हुआ। यही नहीं, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन-9 अभी तक के सबसे सफल सीजन में भी गिना जा सकता है क्योंकि टीआरपी की दौड़ में इसे सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सुरस्टार्स के शो दूर-दूर तक नहीं छू पाए हैं।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 10 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 32 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 12 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां