“खुशियों का दिया” – दीयों से चेहरों तक रौशनी फैलाने का प्रयास

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 19 अक्टूबर 2025 — दीपावली का पर्व जहां घर-आँगन में रौशनी लाता है, वहीं एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (Ethomart Charitable Trust – EMCT) ने इस रोशनी को जरूरतमंद बच्चों के चेहरों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेवियर ग्रीनार्क सोसाइटी में ट्रस्ट द्वारा एक हृदयस्पर्शी पहल “खुशियों का दिया” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों की शिक्षा और उत्सवों में खुशियाँ लाना है।

कार्यक्रम में ईएमसीटी ज्ञानशाला के बच्चों ने अपने हाथों से रंगे और सजाए गए सुंदर दीयों की प्रदर्शनी लगाई। इन दीयों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग उन्हीं बच्चों की दीवाली को रोशन करने में किया जाएगा — जिसके अंतर्गत उन्हें दीवाली उपहार, मिठाइयाँ और शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला।
इसमें सरिता सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, रुचि जैन, शिवानी पाण्डेय, मीना, ध्रुवी गिरी, प्रिशा श्रीवास्तव, प्रतिभा, रेयांश और समर्थ गुर्जर जैसे समाजसेवियों एवं निवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही चॉक एंड बोर्ड के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूम ऊर्जा और स्नेह से इस अभियान को सफल बनाया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने कहा —

“दीपावली केवल घरों में रोशनी करने का नहीं, बल्कि चेहरों पर मुस्कान लाने का पर्व है। जब ये बच्चे अपने बनाए दीये किसी के घर जगमगाते देखते हैं, तो उनके मन में जो आनंद होता है — वही सच्चा दीपोत्सव है।”

सेवियर ग्रीनार्क की गलियाँ उस दिन सचमुच दीपों और मुस्कानों से जगमगा उठीं। बच्चों के हाथों बने रंग-बिरंगे दीयों ने न केवल परिसर को उजाला किया, बल्कि समाज में साझेदारी, संवेदना और स्वदेशी उत्पादों के महत्व का संदेश भी दिया।

“खुशियों का दिया” जैसी पहलें समाज को यह याद दिलाती हैं कि सच्ची रौशनी तभी फैलती है, जब हर चेहरा मुस्कुराता है।

admin

Related Posts

नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

  • By admin
  • October 24, 2026
  • 22 views
देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

  • By admin
  • October 23, 2026
  • 20 views
किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 133 views
‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

  • By admin
  • October 18, 2026
  • 59 views
जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

  • By admin
  • October 18, 2026
  • 247 views
मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

  • By admin
  • October 17, 2026
  • 103 views
इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला