पंचायत कार्यालय में था भ्रष्टाचार का जिन्न शासन ने की कार्यवाही

Eros Times: गाजीपुर जिला पंचायत के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट में घोटाले के बाद आखिरकार अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा को यहां से हटाकर पंचायती राज विभाग लखनऊ से अटैच कर दिया गया है। इसे शासन की बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है लेकिन बात करें तो जनपद के विधान परिषद सदस्य पद पर दूसरी पारी खेल रहे विशाल सिंह चंचल ने इस कार्यवाही में प्रमुख भूमिका निभाया है इसके अलावा चर्चा यह है कि जिला पंचायत के कई और दागी चेहरों पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल की नजर लगी हुई है जिन पर शासन की तरफ से बहुत जल्द डंडा चल सकता है।

यहां से सेवानिवृत हुए पूर्व इंजीनियर से गबन की धनराशि वसूल की जाएगी इसको लेकर जिला पंचायत में माने तो हड़कंप मचा हुआ है जबकि इस कार्यवाही के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और प्रतिनिधि पंकज सिंह ने अब तक कोई भी बयान नहीं दिया है इसे भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के खेमे की बड़ी जीत मानी जा रही है।

खबर है कि कुछ माह पूर्व भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जनपद की डीएम आर्यका अखौरी के साथ ही शासन को पत्र लिखकर जिला पंचायत में 90 करोड़ से अधिक की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट में घोटाले की आशंका जताई थी एमएलसी ने अपने पत्र में कहा था कि कई जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शिकायत किया है कि गांव में जिला पंचायत से लगी स्ट्रीट लाइटों की बत्ती बुझ चुकी है हर तरफ अंधेरा छाया हुआ है इसको लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने बयान भी जारी किया था जिला पंचायत में ठेकेदारों से मिलकर जमकर खेल किया है इसमें जिला पंचायत के अधिकारियों ने मोटी रकम वसूली है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने डीएम आर्यका अखौरी को जांच के लिए निर्देशित किया था डीएम ने एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जब जांच किया तो कई जगहों पर बत्ती गुल पाई गई जिन खंभों में स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कही थी वह पूरी तरीके से कोरी और झूठी साबित हुई सूत्रों के अनुसार बताया गया कि स्ट्रीट लाइट और घोटाले को छुपाने और दागी अधिकारियों को बचाने के लिए मोटी रकम खर्च की गई है जहां से रिपोर्ट के बाद बीती रात अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा को शासन ने हटाते हुए पंचायती राज विभाग से अटैच कर दिया है जिससे जहां अध्यक्ष खेमा में हड़कंप मचा हुआ है वहीं विरोधी खेमा या कहे तो एमएलसी विशाल सिंह चंचल के अपनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है जिसे फेसबुक और सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से प्रसारित किया जा रहा है मीडिया से बात करते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि जिला पंचायत में अब तक हुए सभी कार्यों की जांच के आदेश शासन ने दे दिए जिन-जिन परियोजनाओं पर भुगतान किया गया है इसकी जांच के लिए शासन को पत्र लिख दिया गया है जल्द ही दागी अन्य अधिकारियों पर कार्यवाही का डंडा चलेगा किसी भी भ्रष्टाचारी को बक्सा नहीं जाएगा बाबा के राज में भ्रष्टाचार करने वाले जिले के अधिकारियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी चर्चा तो यहां तक है कि जिस विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में एक दिन पूर्व भाजपा की सदस्यता लेने वाली सपना सिंह को ना ही टिकट दिलवाया बल्कि अध्यक्ष बनाने में जी जान से छूट गए थे अब वही जिला पंचायत कार्यालय से भ्रष्टाचार के जिन्न को बाहर निकालने के लिए आमादा है ।

माना जाता है कि विशाल सिंह चंचल के कारण ही जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट भाजपा की झोली में गई थी ।

अब देखना यह है कि सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के जनपद के दोनो जनप्रतिनिधी आने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव तक जनपद में कितने भ्रष्टाचार के पोल खोल रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया