हाथ पैर धोने गई युवती नदी मे डूबी, खोजबीन जारी

Eros Times: गाज़ीपुर  मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जकरौली गांव स्थित खेत में बुधवार को बहन के साथ पशुओं के लिए चारा लाने गई एक युवती मगई नदी में डूब गई। देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। इधर गांव की कुछ महिलाएं यूसुफपुर- कासिमाबाद मार्ग को जाम करने का प्रयास करने लगी, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा- बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मची रही।जकरौली गांव निवासी मुस्कान (20) बहन के साथ पशुओं का चारा लाने खेत गई थी। इस दौरान वह नदी के किनारे जाकर हाथ-पैर धोने लगी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख छोटी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। उसकी सूचना पर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवती की तलाश में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मची रही। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। देर शाम तक पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करती रही, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। इस संबंध में घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि युवती की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। अगले दिन पुन: युवती की तलाश की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान