दिल्ली सचिवालय में नव गठित पशु कल्याण बोर्ड की पहली बैठक का किया गया आयोजन

विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में की गई पशु कल्याण बोर्ड की पहली बैठक

पशु कल्याण के मुद्दों को लेकर किया गया पशु कल्याण बोर्ड का गठन

पशुओं के इलाज के लिए 5 मोबाइल वैन लगाने के दिए गए निर्देश

पशुओं के हेल्थ चेक अप के लिए सभी सुविधाओं से लैस 5 डायग्नोस्टिक सेंटर्स बनाने के दिए गए निर्देश

पशु कल्याण बोर्ड दिल्ली में पशुओ के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए करेगा कार्य

19 वर्गों में विभाजित कुल 27 सदस्य पशु कल्याण बोर्ड में है शामिल

Eros Times: दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में पशु कल्याण बोर्ड की पहली बैठक की गई | बैठक के बाद विकास मंत्री   गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में नव गठित पशु कल्याण के मुद्दों को लेकर दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है | 19 वर्गों में विभाजित विधायक सोमदत्त और बन्दना कुमारी समेत कुल 27 सदस्य पशु कल्याण बोर्ड में शामिल किए गए है | यह बोर्ड दिल्ली में पशुओ के प्रति होने वाली क्रूरता की रोकथाम और उनकी बेहतरी के लिए कार्य करेगी | साथ ही दिल्ली में पशुओं के इलाज के लिए 5 मोबाइल वैन लगाने के लिए निर्देश दिए गए है | और पशुओं के हेल्थ चेक अप के लिए सभी सुविधाओं से लैस 5 डायग्नोस्टिक सेंटर्स बनाने के भी निर्देश दिए गए है | 

दिल्ली के विकास मंत्री  गोपाल राय ने बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों के साथ साथ दिल्ली में रहने वाले पशुओ के कल्याण के लिए कार्य करने में भी हमेशा कृतसंकल्प रही है | इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पशु कल्याण के मुद्दों के लिए पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है | इसी के चलते दिल्ली सचिवालय में नव गठित पशु कल्याण बोर्ड की पहली बैठक की गई | बैठक के दौरान बोर्ड के सदस्यों के साथ दिल्ली में पशुओं की बेहतरी के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई | चर्चा के दौरान मुख्यतः आवारा पशुओं की समस्या सामने आई | उनके इलाज एवं अन्य तरह की व्यवस्थाओं के लिए 5 मोबाइल वैन लगाने के लिए निर्देश दिए गए है | और पशुओं के हेल्थ चेक अप के लिए सभी सुविधाओं से लैस 5 डायग्नोस्टिक सेंटर्स बनाने के भी निर्देश दिए गए है | 

उन्होंने बताया कि पशु कल्याण बोर्ड पशु कल्याण से संबंधित कानूनों का दिल्ली में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने, इस कार्य से जुड़ी संस्थाओं की मदद करने इस संबंध में परामर्श देने का कार्य करता है | 19 वर्गों में विभाजित 27 सदस्यों के इस पशु कल्याण बोर्ड में आज विधायक सोमदत्त और बन्दना कुमारी समेत राज्य में पशु कल्याण कार्यो में सक्रिय रूप से कार्यरत लोग , सम्बंधित विभाग के उच्च अधिकारी ; एसपीसीए ,गौशालाओ और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि  शामिल रहे | इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य है कि सभी प्रकार के जीवों की पीड़ा से बचाव करना और उनकी बेहतरी के लिए रोडमैप तैयार करना। 

दिल्ली के विकास मंत्री   गोपाल राय ने बताया कि यह बोर्ड पशु कल्याण से संबंधित कानूनों का दिल्ली में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने और इस कार्य से जुड़ी संस्थाओं की मदद करने का कार्य करेगा | दिल्ली के 11 जिलों में पशु कल्याण कार्यो में शमिल संगठनो / निकायों को दिशानिर्देशों सहित वित्तीय और तकनिकी सहायता भी प्रदान करेगा | इसके लिए यह बोर्ड शासन निकाय के रूप में कार्यरत रहेगा |

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा