पंजाबी एकता समिति द्वारा सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया

Eros Times: नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा गुरूवार को सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 1500से लेकर 1800 लोगों ने हिस्सा लिया एवं स्वादिष्ट खाने का आनंद लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोहड़ी व पंजाबी गीतों के संगम के साथ ही पारंपरिक गीत-संगीत और ढोल-नंगाड़ों व भांगड़ा ने खूब रंग जमाया।

कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, राज्य मंत्री कै. विकास गुप्ता, भाजपा नोएडा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता,नोएडा प्रशासन के पूर्व सी. इ. ओ. रिटायर बलविंदर कुमार,एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, रवि मिश्रा सहित कई अन्य अतिथिगण उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि लोहड़ी के पर्व को खुशियों को पर्व कहा जाता है। पंजाबी समाज में लोहड़ी के पर्व की विशेष मान्यता है। लोहड़ी के पर्व का वर्ष भर इंतजार किया जाता है। लोहड़ी का पर्व, एक ऐसा पर्व है जो भारत ही नहीं दुनिया के 20 से अधिक देशों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत की परंपराओं और सभ्यताओं का मिलाजुला रूप है। जिसमें धरती माता का सम्मान और प्रकृति की उदारता को नमन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। लोहड़ी के पर्व का सीधा संबंध हमारे खेतों से हैं। लोहड़ी के पर्व पर नई फसल की पूजा की जाती है।  

कार्यक्रम के दौरान संगीतकार हरलीन सिंह, धीरज भंडारी पॉप स्टार के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रात्रि 8.30 बजे लोहड़ी जलाई गई। जिसमें सभी लोगों ने गीत-संगीत व ढोल-नंगाड़ों की थाप पर जमकर भांगड़ा किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मूंगफली, गज्जक रेवड़ी का आनंद उठाते हुए एक-दूसरे के गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।  

इस दौरान नोएडा पंजाबी एकता समिति के मुख्य संरक्षक सतीश मेहता, मुख्य सलाहकार राजन ठुकराल, संरक्षक सुरिंदर मेहता, संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, भाजपा नेत्री डिंपल आनंद, संरक्षक जसविंदर खोकर, सतपाल सचदेवा, एस. पी. आनंद, अश्वनी छाबड़ा, अध्यक्ष वीरेन्द्र मेहता व महासचिव नरेन्द्र चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी, उपाध्यक्ष अतुल सहगल, सुनील मेहता, बी.के. मेहता, रंजीव गुप्ता, अतुल मल्होत्रा के साथ-साथ कुलदीप गुप्ता मोबाइल हाउस, अनुज गुप्ता रिद्धि सिद्धि पेपर, सौरभ अग्रवाल सौरभ डायमंड, मदन शर्मा महासचिव एमएसएमई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, वीरेश तिवारी उत्तर प्रदेश समाज संस्था एवं बड़ी संख्या में मातृ -शक्ति सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन