जिलाधिकारी ने सूरजपुर में जिला उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन किया

EROS TIMES: मनीष कुमार वर्मा , जिलाधिकारी, जिला गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर में जिला उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया । विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  विपिन कुमार मल्हन ने अवगत कराया कि:-

1- मैसर्स सिंगारी पेपर कन्वर्टर को वर्ष 2014 में भूखंड आवंटित किया गया था । प्राधिकरण द्वारा उक्त भूमि पर कब्जा प्राप्त न कर पाने के कारण जीरो पीरियड का लाभ दिया गया तथा लीज डीड कराने हेतु उद्यमी को शासन द्वारा छूट प्रदान की गई थी । समय से पूर्व इकाई कार्यशील कर दी गई उसके बावजूद निबंधन विभाग ने उद्यमी को प्रदान किये गये जीरो पीरियड को न मानते हुए उद्यमी की बैंक गारंटी जब्त कर ली ।

2- उद्योग केन्द्र-1, 2, इकोटेक-3 ग्रेटर नौएडा में सड़कें टूटी हुई है, फूट पाथों मे टाईल भी नही लगाई गई है, तथा पानी की निकासी भी ठीक नही है
3- उद्योग केन्द्र-1, 2, इकोटेक-3 ग्रेटर नौएडा में पानी के बिल भेजे जा रहे है जबकि वहॉ पर अभी तक पानी की पाईप लाईन तक नही है । अतः भेजे गये बिलों को निरस्त किया जाए ।
4- ग्रेटर नौएडा में डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन की व्यवस्था न होने के कारण उद्वमियों को कठिनाई हो रही है अतः नौएडा की भॉति ग्रेटर नौएडा में भी कूडा कलैक्शन की व्यवस्था करवाई जाए ।
5- यूपी सीडा में साईड-4 तथा 5 में सड़कों, नालियों तथा मूलभूत सुविधाओं की हालत दयनीय है ।
6- विद्युत विभाग में मूलभूत कमियों के कारण जैसे विद्युत तारों का टूटना, ट्रासफार्मर जलने, जरा सी बारिश/ऑधी आने पर तारों के आपस में टकराने के कारण आये दिन विद्युत कटौती होती है ।
7- सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रदान की जाने वाली सबसिडि का लाभ उद्यमियों को नही मिल पा रहा है ।अतः उद्यमियों को सबसिडी का लाभ शीध्र दिलवाया जाए ।
8- पर्थला चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को जोडने वाली सड़क पर चोटपुर गॉव वाले हिस्से में सड़क के दोनो ओर ठेहली, पटरी बाजार, बैटरी आटो आदि के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है ।

उपरोक्त समस्याओं को सुनने के पश्चात् जिलाधिकारी महोदय ने मैसर्स सिंगारी पेपर कन्वर्टर की संमस्या के निदान हेतु निबंधन विभाग से जानकारी ली तथा इसका शीघ्र समाधान करने हेतु कहा । विद्युत संबधी समस्या के निदान हेतु विभागीय अधिकारियेां को निर्देश दिये कि एनईए के पदाधिकारियेां के साथ शीघ्र बैठक कर विद्युत संबधी समस्याओं का निदान करवाया जाए। जहॉ पर जल के कनेक्शन नही है वहॉ भेजे गये बिलों की दुबारा जॉच करने के निर्देश दिए । सड़कों पर लगने वाले जाम से निपटने हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए । उद्यमियों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सबसिडि जो कि शासन की योजनाओं में नही है, उन्हें जोडने हेतु शासन को अवगत कराने हेतु निर्देश दिए । सड़कों/नालियों की मरम्म्त हेतु संबधित विभाग के अधिकारीगण द्वारा अवगत कराया गया कि आचार संहिता के कारण टेंडर जारी नही हो पाये थे । शीघ्र ही टैंडर जारी कर सड़क एंव नालियेां की मरम्मत करवा दी जाएगी ।
बैठक में एनईए के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन, वरि0 उपाध्यक्ष श्री मुकेश कक्कड, कोषाध्यक्ष श्री शरद चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह, श्री राजेन्द्र मोहन जिंदल, श्री अजय सरीन, के साथ-साथ असीम जगिया उपस्थित थे ।

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 29 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 38 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 30 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 14 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम