गाजीपुर जिला जज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
EROS TIMES: निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी तथा परिसर कार्यालय व मेस आदि की साफ सफाई का लिया गया जायजा परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने व साफ सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। कोई आपत्तिजनक तथ्य प्रकाश में नहीं आया। तत्पश्चात कैदियों की समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।






