नवाजुद्दीन सिद्दिकी की शादी का स्याह पक्ष

तीन शादी कर चुकी है आलिया सिद्धकी: वकील नदीम जफर जैदी

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी निजी जिंदगी को कैमरे और मीडिया की नजरों से दूर ही रखते आए हैं, लेकिन शादी और विवाद को लेकर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सच को सामने लाना मुनासिब समझा। ऐसे में वकील नदीम जफर जैदी और राष्ट्रीय हिंदू—मुस्लिम एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान खान ने उनके जिंदगी की  व्यक्तिगत बातें मीडिया से साझा करने की जम्मिेदाीर उठाई। सोमवार को इसी मसले पर राजधानी के पंचतारा होटल ली—मेरीडियन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें एडवोकेट नदीम जफर जैदी के साथ रिहान खान ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी का पक्ष और उनकी पूर्व पत्नी (जिससे उनका तलाक हो चुका है) का काला चिट्ठा खोला।
एडवोकेट नदीम जफर जैदी ने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपना पति बताने वाली आलिया सिद्दिकी उर्फ़ अंजली उर्फ गायत्री उर्फ़ कामाक्षा उर्फ़ जैनब उर्फ़ अंजना पांडे निवासी जबलपुर, यानी एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसने अपनी हैसियत बड़ा बनाने की महत्वाकांक्षा की खातिर अनुचित और गैरकानूनी कृत्य कर डाला। इस लड़की का असली नाम अंजना किशोर पाण्डे, पुत्री आनंद किशोर पाण्डे हैं। अंजना का जन्म 18 अप्रैल, 1979 को हुआ है, लेकिन पासपोर्ट में इनकी आयु 18 अप्रैल, 1982 दर्ज है। अंजना का विवाह 28 अप्रैल, 2001 को मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी विनय भार्गव, जो रेलवे विभाग में टिकट कलेक्टर हैं, के साथ हुआ है। विनय भार्गव के साथ शादीशुदा होते हुए भी अंजना पांडे ने मार्च 2010 में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ जैनब बनकर विवाह कर लिया, जबकि अंजना और विनय भार्गव का तलाक़ नहीं हुआ, जबकि अप्रैल 2011 में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ इनका तलाक़ हो चुका था। एक फेसबुक यूजर की पोस्ट के अनुसार अंजना ने राहुल नामक व्यक्ति के साथ 2008-2009 में एक और प्रेम—विवाह किया था और दोनों मुंबई के गोरेगांव के एक फ्लैट में साथ भी रहे। अंजना की ‘बड़ा’ बनने की महत्वाकांक्षा के कारण इन्होंने एक गिरोह बनाया, जिसमें अंजना की एक बहन अर्चना पांडे भी शामिल है। अंजना पांडे मुंबई में रहकर अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति कर रही थीं, तो जबलपुर में विनय भार्गव ने अंजना की बहन को अपने पास रखकर उससे शादी रचा ली। अर्चना भार्गव पहले से ही राजकुमार शुक्ला की पत्नी हैं और दोनों में तलाक़ भी नहीं हुआ था। विनय भार्गव ने अंजना का नाम अपनी पत्नी के रूप में रेलवे विभाग में भी दर्ज़ कराया और फिर अर्चना के साथ शादी करने के बाद उसका नाम भी रेलवे विभाग में दर्ज कराने की कोशिश की, जो रेलवे विभाग के रिकॉर्ड की छानबीन के दौरान पता चला। तीनों ने मिलकर रेलवे विभाग के साथ भी छल किया और रेलवे की सुविधाओं का लाभ पाया। सारे सबूत साथ में संलग्न हैं।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला