अपराधी की न तो कोई जाति होती है और ना ही कोई मजहब – बी. के. शर्मा

EROS TIMES: विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधियों को मार गिराने वाली एसटीएफ टीम को बधाई बहुत-बहुत साधुवाद  डेढ़ माह पहले प्रयागराज में वकील उमेश पाल समेत दो पुलिस कर्मियों को निशाना बनाने वाले माफिया सरगना अतीक अहमद के दो गुगों की झांसी में एक मुठभेड़ में मौत उत्तर प्रदेश पुलिस की एक बड़ी. सफलता है। इस मुठभेड़ में अतीक के बेटे असद के साथ शूटर गुलाम मुहम्मद भी पुलिस की गोलियों का निशाना बना। चूंकि ये दोनों उमेश पाल की हत्या के समय कैमरे में कैद हुए थे, इसलिए उनके अपराध और उनकी पहचान को लेकर कोई सवाल नहीं उठ सकता। उनके दुस्साहस का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देते समय अपने चेहरे भी छिपाने की जहमत नहीं उठाई थी। इसका कोई कारण हो सकता है तो यही कि वे खौफ पैदा करना चाहते थे।

उत्तर प्रदेश पुलिस और विशेष रूप से उसकी स्पेशल टास्क फोर्स उमेश पाल और दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल अपराधियों की जोर-शोर से तलाश कर रही थी, लेकिन वे पुलिस अथवा अदालत के समक्ष समर्पण करने के बजाय बचते फिर रहे थे। आम तौर पर इन स्थितियों में ऐसे दुस्साहसिक अपराधी मुठभेड़ का ही निशाना बनते हैं। असद और गुलाम के साथ ऐसा ही हुआ। उम्मीद की जाती है कि उनके ऐसे हश्र के बाद उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधी पुलिस के समक्ष समर्पण करना पसंद करेंगे। जो भी हो, झांसी में हुई मुठभेड़ के बाद विपक्षी दलों के कुछ नेता जिस तरह दुर्दात अपराधियों की मौत पर द्रवित हो रहे हैं और पुलिस पर सवाल उठाने में लगे हुए हैं, वह न केवल हास्यास्पद है, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी।

आखिर इतने खूंखार हत्यारों के प्रति आंसू क्यों बहाए जा रहे हैं? जब पुलिस का मनोबल बढ़ाने का काम किया जाना चाहिए, तब उसे कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। यह केवल सस्ती राजनीति ही नहीं, बल्कि अपराधियों के प्रति अनावश्यक हमदर्दी भी है। ऐसी क्षुद्र राजनीति की कहीं कोई आवश्यकता नहीं। इससे विचित्र और आपत्तिजनक और कुछ नहीं हो सकता कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आनन-फानन इस नतीजे पर पहुंच गए कि झांसी में हुई मुठभेड़ फर्जी है। आखिर उन्हें कैसे पता चला? क्या वह घटनास्थल पर उपस्थित थे ? अखिलेश की तरह बसपा प्रमुख मायावती भी मुठभेड़ पर सवाल उठा रही हैं। यही हाल असदुद्दीन ओवैसी और तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा का भी है। उनके बेजा सवाल यही बयान कर रहे हैं कि वे दुर्दात अपराधियों में भी जाति-मजहब खोज रहे हैं। ऐसे नेता एक ओर यह कहते नहीं थकते कि अपराधी की न तो कोई जाति होती है और न ही कोई मजहब लेकिन असद और गुलाम में उन्हें यही दिख रहा है। जो भी नेता झांसी में हुई मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं, वे इतने नादान नहीं हो सकते कि यह न जानते हों कि हर पुलिस मुठभेड़ की कई स्तरों पर जांच होती है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित